Prime Video Trending: भारत में गर्दा उड़ा रही है प्राइम वीडियो की ये 6 फिल्में-सीरीज, जमकर देख रहे हैं लोग

Prime Video Trending: अमेजन प्राइम वीडियो पर एक से एक वेब सीरीज और फिल्में मौजूद है। इन सीरीज और फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। इस बीच भारत में ये सीरीज और फिल्में ट्रेंड कर रही है। इस लिस्ट में मटका किंग से लेकर सिटाडेल 2 तक के नाम शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated May 12 2026, 17:50 IST
प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है ये फिल्में-सीरीजImage Credit : Prime video01 / 07

प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है ये फिल्में-सीरीज

Prime Video Trending: अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। भारत में कई शानदार शोज और मूवीज ट्रेंड कर रही हैं, जिन्हें लोग जमकर देख रहे हैं। इस लिस्ट में मटका किंग से लेकर सिटाडेल 2 तक के नाम शामिल हैं। सस्पेंस, एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर ये सीरीज और फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इन शोज को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। अगर आप भी कुछ नया और धमाकेदार देखने की सोच रहे हैं, तो ये ट्रेंडिंग सीरीज और फिल्में आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

Love Insurance KompanyImage Credit : Prime video02 / 07

Love Insurance Kompany

फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। भारत में प्राइम वीडियो पर ये फिल्म टॉप पर बनी हुई है। इस फिल्म को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

डकैतImage Credit : Prime video03 / 07

डकैत

हाल ही में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन प्राइम वीडियो पर ये मूवी ट्रेंड कर रही है।

फ्रॉमImage Credit : Prime video04 / 07

फ्रॉम

फ्रॉम' (FROM) एक लोकप्रिय साइंस-फिक्शन हॉरर टीवी सीरीज है, जो एक रहस्यमय अमेरिकी शहर पर आधारित है। इस सीरीज को भी प्राइम पर देख रहे हैं। सीरीज को देखकर आप पक्का डर जाएंगे।

मटका किंगImage Credit : Prime video05 / 07

मटका किंग

इस लिस्ट में विजय वर्मा की फिल्म मटका किंग का नाम शामिल है। प्राइम वीडियो पर ये सीरीज धमाल मचा रही है। विजय वर्मा ने इस सीरीज में मस्त एक्टिंग की है।

​सपने वर्सेज एवरीवन 2​Image Credit : Prime video06 / 07

​सपने वर्सेज एवरीवन 2​

यह सीरीज इन दिनों प्राइम वीडियो पर टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है। 'सपने वर्सेज एवरीवन 2' सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर गर्दा उड़ा रही है।

सिटाडेल 2Image Credit : Prime video07 / 07

सिटाडेल 2

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज को प्राइम पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!