Best Thriller series on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर थ्रिलर से भरी सीरीज की भरमार है, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इनमें से कई सीरीज इतनी रोमांचक और सस्पेंस वाली हैं कि एक एपिसोड के बाद दूसरा देखे बिना रह नहीं सकते। इस लिस्ट में स्पेशल ऑप्स और मनी हाइस्ट जैसी सीरीज शामिल हैं, जो दर्शकों को जोड़े रखती हैं। ये थ्रिलर सीरीज न सिर्फ कहानी के ट्विस्ट से भरपूर हैं, बल्कि बेहतरीन एक्टिंग और डायरेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। आइए जानते हैं ओटीटी पर उपलब्ध उन बेस्ट थ्रिलर सीरीज के बारे में, जो आपको रात भर जगाए रखेंगी।
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज मिर्जापुर को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कमजोर दिल वाले लोग इस सीरीज से दूर रहे। इस सीरीज में क्राइम की काली दुनिया बनाई गई है।
स्पाई थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन की कहानी जरा हटके है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने मस्त एक्टिंग की है। इस सीरीज को देखकर आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे।
मनी हाइस्ट' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध एक बेहद लोकप्रिय स्पेनिश थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे एलेक्स पिना ने बनाया है। इस सीरीज को देखकर आपको मजा आएगा।
स्पेशल ऑप्स जासूसों पर बनी अबतक की सबसे बेस्ट सीरीज है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते है। इस सीरीज में रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस है।
अगर आप सस्पेंस थ्रिलर सीरीज के शौकीन है तो आपको सोनी लिव पर मौजूद सीरीज तनाव जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज की कहानी आपको अंदर से हिलाकर रख देगी।