बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 लंबे इंताजर के बाद आज यानी 23 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉर्डर 2 को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टार्स को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इस खास रिपोर्ट में हम आपको फिल्म के स्टार्स की फीस के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं किस स्टार को कितनी फीस मिली है।
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। सनी देओल को इस फिल्म के लिए बतौर फीस 50 करोड़ रुपये मिले हैं। सनी देओल ने फिल्म में कर्नल फतेह सिंह कलेर का रोल निभाया है।
एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) फिल्म में इंडियन नेवी ऑफिसर को रोल में है। अहान को इस रोल के लिए मोटी रकम मिली है। अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत का किरदार निभाया है।
एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी फिल्म बॉर्डर 2 में अहम रोल में नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ को फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये मिले हैं। एक्टर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के रोल में नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) इस फिल्म में सनी देओल की पत्नी का रोल निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना सिंह को फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये मिले हैं।
एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फिल्म में काम करने के लिए 8-10 करोड़ रुपये लिए हैं। वरुण धवन धांसू रोल में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में हैं।
फिल्म बॉर्डर में काम करने के लिए सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) बतौर फीस 1 करोड़ रुपये मिले है। सोनम बाजवा फिल्म में दिलजीत दोसांझ की पत्नी के रोल में हैं।