KVS and NVS Tier-II Recruitment Exam Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) के लिए आयोजित टियर-II भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी सीबीएसई द्वारा सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से शेयर की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को घोषित किए गए ये नतीजे पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs) और नॉन-टीचिंग कैडर के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों से जुड़े हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
किन-किन पदों के परिणाम हुए घोषित?
बोर्ड द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, टियर-II भर्ती परीक्षा के तहत निम्नलिखित पदों के नतीजे घोषित किए गए हैं:
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs): PGT (फिजिक्स)
नॉन-टीचिंग पद: वाइस प्रिंसिपल, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II
कैसे करें रिजल्ट चेक
1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाएं।
2. होमपज पर दिए गए 'KVS and NVS Tier-II Recruitment Exam Result' पर क्लिक करें।
3. अब, नए खुले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ड करके सबमिट पर क्लिक करें।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।
अंक और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी
CBSE ने परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया के अगले चरणों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी इस प्रकार है -
इंटरव्यू वाले पद: जिन पदों पर चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए फिलहाल शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस जारी किया गया है। इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट जारी कर दी जाएगी।
बिना साक्षात्कार वाले पद: जिन पदों में इंटरव्यू नहीं होना है, उनके टियर-II के अंक सीधे उम्मीदवार के लॉगिन पोर्टल पर परिणाम के साथ ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन्हें वह लॉगिन कर चेक कर सकते हैं।
प्रिफरेंस: जिन उम्मीदवारों को पदों या स्थानों की प्राथमिकता दर्ज करनी है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल के माध्यम से अपने प्रिफरेंस सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट इंतजार में बैठे न रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Certificate Course After 12th: 12वीं के बाद टॉप 10 सर्टिफिकेट कोर्स: इन स्किल्स से संवरेगा आपका करियर
कॉल लेटर और अन्य पदों के नतीजे
साक्षात्कार या स्किल टेस्ट के लिए शेड्यूल और कॉल लेटर उम्मीदवारों के व्यक्तिगत लॉगिन में KVS और NVS से परामर्श के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष अन्य पदों के नतीजे अंतिम चरण में हैं और उन्हें भी जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) टियर-II परीक्षा के परिणाम आधिकारिक EMRS/NESTS वेबसाइट के माध्यम से अलग से घोषित किए जाएंगे।
