देश

'हम आपको मंच देंगे, बिना टेलीप्रॉम्प्टर पूरा वंदे मातरम गाइए', संजय राउत ने PM मोदी-अमित शाह को दिया खुला चैलेंज

Sanjay Raut Vande Mataram Teleprompter Challenge: राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर देश में छिड़े सियासी घमासान के बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। राउत ने दोनों नेताओं को बिना टेलीप्रॉम्पटर के मंच पर आकर पूरा 'वंदे मातरम' गाने की खुली चुनौती दी।

Image

संजय राउत का पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला

Photo : ANI

Sanjay Raut Vande Mataram Teleprompter Challenge: देश में 'वंदे मातरम' को लेकर जारी जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे निशाने पर लिया। राउत ने दोनों दिग्गज नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी सार्वजनिक मंच पर आएं और बिना टेलीप्रॉम्पटर देखे पूरा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाकर दिखाएं।

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, "पहले मोदी जी को आगे आने दीजिए और बिना टेलीप्रॉम्पटर के पूरा राष्ट्रगीत गाने के लिए कहिए। इसके बाद जय शाह से भी गवाने को कहिए, फिर अमित शाह और जीतन राम मांझी गाएं। आप अगस्त क्रांति मैदान आइए, हम आपको मंच देंगे लेकिन वहां कोई टेलीप्रॉम्पटर नहीं होगा।"

महंगाई और विकास के दावों पर भी साधा निशाना

राष्ट्रगीत के मुद्दे के साथ-साथ संजय राउत ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए अर्थव्यवस्था और महंगाई के मोर्चे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते 12 सालों में आम जनता के लिए कुछ भी सस्ता नहीं हुआ है। राउत के मुताबिक, "इन 12 वर्षों में केवल मौतें, हादसे और आत्महत्याएं ही सस्ती हुई हैं, बाकी सब कुछ महंगा हुआ है।" उन्होंने मंत्रियों को नसीहत दी कि युवाओं से संवाद करने के लिए वे केवल यूनिवर्सिटी न जाएं, बल्कि उनके घर और किचन तक पहुंचकर उनके माता-पिता का दर्द समझें।

वंदे मातरम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी है रार

यह पूरा विवाद तब और गहरा गया जब कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने अपने कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल शुरुआती दो छंद गाने का फैसला लिया, जैसा कि 1937 में तय किया गया था। बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के टुकड़े करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने पूरे 6 छंद वाले राष्ट्रगीत के सम्मान में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे महात्मा गांधी, सरदार पटेल और रवींद्रनाथ टैगोर की ऐतिहासिक विरासत का पालन कर रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!