एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी का इमोशनल वीडियो वायरल हुआ, तो सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म के बजट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म के किरदार की तैयारी पर बात की। वहीं रवीना टंडन ने ऐश्वर्या राय का बचाव किया और सोनी राजदान बेटी आलिया भट्ट के समर्थन में उतर आईं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर ने कानूनी कदम उठाया और अरशद वारसी ने शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से जुड़ने की वजह बताई।
सुजैन खान ने अपने भाई जायद खान के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उनकी मां आज जहां भी होंगी, अपने बेटे को प्यार से गले लगा रही होंगी। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रवीना टंडन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक और उनके बिहेवियर को लेकर हो रही ट्रोलिंग का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी को बिना वजह जज करना ठीक नहीं है और लोगों को ऐसी बातों से बचना चाहिए।
अंशुला कपूर की शादी से पहले हुई चूड़ा सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं। इस दौरान वो भाई अर्जुन कपूर को गले लगाकर इमोशनल हो गईं।
Zoom से बात करते हुए राज निदिमोरु ने बताया कि सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंटी बंगारम टाइट बजट में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने प्लानिंग के साथ काम किया, ताकि कम खर्च में भी फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता न हो।
Zoom से बात करते हुए फिल्म 'सतलुज' रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ ने बताया कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि फिल्म के किडनैपिंग और पुलिस कस्टडी वाले सीन सबसे मुश्किल थे। ये सीन करना उन्हें दिमाग और बॉडी, दोनों तरह से काफी भारी पड़ा।
सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर 'अल्फा' को लेकर फैंस के पॉजिटिव रिव्यू शेयर किए। फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच उन्होंने बेटी आलिया भट्ट का खुलकर समर्थन किया।
एक्टर केजेल निल्सन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
एक्टर जोबी बेकर का अब इस दुनिया में नहीं रहे। जोबी बेकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने महेंद्र धारीवाल, सोहेल मकलाई और राजपाल यादव के खिलाफ बकाया रकम को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। उनका दावा है कि लंबे समय से पैसा वापस नहीं मिला।
अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के लिए बिना देर किए हां कर दी थी। उन्होंने कहा कि शाहरुख का ऑफर ठुकराना उनके लिए कभी आसान नहीं हो सकता।