DA Hike: महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाने वाला एक खास भत्ता है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना होता है। जब रोजमर्रा की चीजों जैसे खाना, कपड़े, ईंधन और अन्य जरूरी सामान की कीमतें बढ़ती हैं, तो कर्मचारियों की खर्च करने की क्षमता कम होने लगती है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार समय-समय पर DA में बढ़ोतरी करती है। DA की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसमें पिछले 12 महीनों के महंगाई आंकड़ों को ध्यान में रखा जाता है। सरकार आमतौर पर साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई से DA में संशोधन करती है। इसकी घोषणा आमतौर पर मार्च और अक्टूबर के आसपास की जाती है।
Jul 17, 7:37 AMIndia Semiconductor Mission 2.0: भारत को सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0 को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार ने करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस मिशन का उद्देश्य भारत में चिप डिजाइन से लेकर उसके निर्माण तक पूरी सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है। सरकार का मानना है कि इस योजना से देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में भारत अपनी जरूरतों के लिए विदेशी चिप पर निर्भर नहीं रहेगा।
Jul 16, 3:38 AMMango Production: उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर आम उत्पादन में देशभर में अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि देश के कुल आम उत्पादन में अकेले उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत योगदान है, जबकि इसके लिए उपयोग होने वाली जमीन सिर्फ 9 प्रतिशत है। यह आंकड़ा राज्य की कृषि क्षमता को दर्शाता है।
Jul 04, 10:31 AM8th Pay Commission Salary Hike : केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा महंगाई और बढ़ते खर्चों को देखते हुए सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की जरुरत है। खासतौर पर निचले स्तर के कर्मचारियों का मानना है कि मौजूदा सैलरी में बड़े शहरों में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसलिए वे बेसिक सैलरी, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) और फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Jul 03, 9:20 AMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश की कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता है। इस अवधि में सरकार ने गरीब, ग्रामीण, महिलाओं और मिडिल क्लास को केंद्र में रखकर कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य सीधे लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाना रहा है। नीचे सरकार की 7 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत है।
Jun 10, 5:16 AME85 Fuel Explained: देश और दुनिया में लगातार बढ़ती तेल कीमतों और ऊर्जा संकट के बीच वैकल्पिक ईंधन की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत भी पेट्रोल और डीजल पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में E85 फ्यूल चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। E85 ऐसा ईंधन है, जिसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है। हाल के वर्षों में सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे भविष्य में इथेनॉल आधारित ईंधन का उपयोग और बढ़ सकता है।
Jun 09, 8:00 AMGlobal Military Spending: दुनिया भर में सुरक्षा चुनौतियों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच साल 2025 में वैश्विक सैन्य खर्च करीब 2.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। हालांकि रक्षा पर होने वाला यह विशाल खर्च कुछ चुनिंदा देशों में ही सबसे ज्यादा केंद्रित रहा। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, चीन और रूस ने मिलकर दुनिया के कुल सैन्य खर्च का आधे से अधिक हिस्सा खर्च किया। यह जानकारी SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) के सैन्य खर्च डेटाबेस से सामने आई है, जो दुनिया के देशों के रक्षा खर्च पर नजर रखता है। रिपोर्ट बताती है कि इन तीन देशों का रक्षा बजट अन्य देशों की तुलना में काफी बड़ा है, जिससे वैश्विक सैन्य शक्ति का संतुलन भी काफी हद तक इन्हीं देशों के हाथों में दिखाई देता है।
Jun 03, 7:30 AMJammu Litchi Cultivation: जम्मू-कश्मीर में जहां ड्रायफ्रूट्स के खेती के लिए जाना जाता है, वहां जम्मू इलाके के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर अधिक मुनाफे वाली बागवानी फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें लीची की खेती सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रही है। किसान अधिक गहन पौधरोपण (High Density Plantation - HDP) तकनीक को अपनाकर कम जमीन में ज्यादा उत्पादन और बेहतर आमदनी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बदलाव से ग्रामीण इलाकों में बागवानी का स्वरूप भी बदल रहा है और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद जगी है।
Jun 03, 5:33 AMWorld Largest Curd Plant : भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी करीब 600 करोड़ रुपये खर्च कर एक विशाल दही निर्माण प्लांट (curd plant) बनाएगी। यह प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन केंद्र माना जा रहा है। यह परियोजना कोलकाता के पास सांकराइल फूड पार्क में विकसित की जाएगी। गौर हो कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में पहली बार सरकार बनाई है। उसके बाद यह निवेश किया जा रहा है।
Jun 02, 4:35 AMMukesh Ambani Salary: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी पिछले 6 वर्षों से अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से कोई वेतन नहीं ले रहे हैं। वित्त वर्ष 2020-21 से उन्होंने स्वेच्छा से वेतन लेना बंद कर दिया था और यह परंपरा अब तक जारी है। वित्त वर्ष 2025-26 में भी उन्होंने वेतन, भत्ते, सुविधाएं या सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कोई पैसा नहीं लिया। तो उनकी कमाई का जरिया क्या है।
May 29, 9:06 AMTop 10 Global Economies in 2026: IMF के अनुमान के अनुसार 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़े और विकसित देशों का दबदबा बना रहेगा। अमेरिका और चीन अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर मजबूत बने हुए हैं। इस साल अमेरिका की GDP करीब 32.4 ट्रिलियन डॉलर और चीन की करीब 20.9 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है। इन दोनों देशों का वैश्विक उत्पादन और व्यापार में बड़ा योगदान है। हालांकि, अब उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी तेजी से वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और दुनिया की आर्थिक दिशा को प्रभावित कर रही हैं। आइए जानते भारत किस स्थान पर है।
May 28, 7:49 AMTaiwan vs Indian Stock Market: दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत को तेजी से बढ़ती ताकत माना जाता है, लेकिन शेयर बाजार की दुनिया में एक छोटे से देश ताइवान ने बड़ा कमाल कर दिया है। करीब 2.3 करोड़ आबादी वाले ताइवान का शेयर बाजार अब भारत से आगे निकल गया है। ताइवान के शेयर बाजार का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 4.95 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया, जबकि भारत का मार्केट कैप करीब 4.92 ट्रिलियन डॉलर रहा। इस उपलब्धि के साथ ताइवान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट बन गया है।
May 27, 6:07 AMSuccess Story: भारत में पान का इतिहास सदियों पुराना है। यह केवल एक माउथ फ्रेशनर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, मेहमाननवाजी और शादियों का एक अहम हिस्सा रहा है। इसके बावजूद, दशकों तक पान की दुकानें सड़क किनारे एक छोटे से ठेले या गुमटी तक ही सीमित रहीं, जहां साफ-सफाई और अच्छे माहौल की हमेशा कमी खलती थी। लेकिन साल 2016 में 'मस्त बनारसी पान' ने इस पारंपरिक सोच को पूरी तरह बदल दिया। आज यह ब्रैंड पान को एक मॉडर्न, हाइजीनिक और कैफे-स्टाइल डेजर्ट (मीठे) के रूप में पेश कर देश का सबसे बड़ा ऑर्गनाइज्ड पान ब्रैंड बन चुका है।
May 26, 6:52 AMOrange City of India: देश में संतरा (मैंडरिन, जिसमें मोरक्को ऑरेंज, किन्नू और सामान्य संतरा शामिल हैं) उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के कई राज्यों ने संतरे के उत्पादन में अहम योगदान दिया है। यह डेटा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और पशुपालन विभाग द्वारा जारी किया गया है। आइए जानते हैं कौन शहर संतरे उत्पादन के लिए फेमस है और ऑरेंज सिटी ऑफ इंडिया कहते हैं।
May 23, 9:12 AM7 Best Ways to Maximize Your FD Returns: Fixed Deposit (FD) भारत में सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। इसमें निवेशकों को तय ब्याज दर के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है। हालांकि सिर्फ FD करवाना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही रणनीति अपनाकर रिटर्न को और बेहतर बनाया जा सकता है। कुछ स्मार्ट फाइनेंशियल टिप्स अपनाकर FD से ज्यादा फायदा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये स्मार्ट फाइनेंशियल टिप्स-
May 22, 10:23 AMGlobal Diesel Production: डीजल आज दुनिया के सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले ईंधनों में से एक है। इसका इस्तेमाल परिवहन, कृषि, उद्योग, समुद्री जहाजों और बिजली उत्पादन में बड़े पैमाने पर होता है। ट्रक, बस, ट्रेन, भारी मशीनें और फैक्ट्रियों में चलने वाले उपकरण अधिकतर डीजल पर ही निर्भर रहते हैं। यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर इसकी मांग लगातार बनी रहती है। विकसित और विकासशील दोनों प्रकार की अर्थव्यवस्थाओं में डीजल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आइए जानते हैं किस देश में सबसे अधिक डीजल का उत्पादन होता है।
May 22, 9:19 AMWorld Most Expensive Mangoes: जापान की ज्वालामुखीय मिट्टी से लेकर भारत के शाही बागानों तक, कुछ खास किस्म के आम अपनी बेहतरीन मिठास और दुर्लभता के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। इन इलाकों की खास जलवायु, मिट्टी और खेती के तरीके इन आमों को बहुत अलग और खास बनाते हैं। यही कारण है कि इन आमों की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुत ज्यादा रहती है और इन्हें एक लग्जरी फल माना जाता है।
May 21, 9:26 AMTop Honey Production Countries: दुनिया में कई देश शहद का जमकर उत्पादन करते हैं। Food & Agricultural Organisation (FAO) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के कुल शहद उत्पादन का एक चौथाई से ज्यादा हिस्सा अकेले हमारा एक पड़ोसी देश करता है। इसके अलावा ईरान और भारत भी शहद उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत में प्राकृतिक खेती और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा मिलने से उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। आइए जानते हैं टॉप 7 देश कौन-कौन हैं। भारत का कौन सा स्थान है।
May 20, 9:45 AMBihar Railway Project, Kiul-Jhajha Third Rail Line: बिहार को रेलवे के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। भारतीय रेलवे ने किउल से झाझा के बीच 54 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 962 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इससे हावड़ा-दिल्ली रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों के साथ-साथ मालगाड़ियों की आवाजाही भी ज्यादा आसान और तेज होगी। यह परियोजना बिहार के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
May 20, 5:46 AMHow to Unfreeze NPS Account । एनपीएस अकाउंट कैसे अनफ्रीज करें। अगर आपने भी टैक्स बचाने के लिए NPS अकाउंट खुलवाया। लेकिन, लंबे समय से उसमें पैसा जमा नहीं किया या किसी दूसरी वजह से आपका अकाउंट अब फ्रीज (Freeze) हो चुका है। इसे लेकर परेशान नहीं हों, क्योंकि कई वजहों से यह परेशानी आ सकती है। यहां, आसान प्रक्रिया बताई गई है, जिससे NPS अकाउंट दोबारा आसानी से चालू हो सकता है।
May 19, 10:09 AMIndian Cement Industry: भारत का सीमेंट उद्योग देश के विकास की मजबूत नींव माना जाता है। सड़कें, मेट्रो, पुल, घर और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट तेजी से बन रहे हैं, जिससे सीमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2026 में यह उद्योग केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नई तकनीक और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की कई बड़ी सीमेंट कंपनियां कम प्रदूषण फैलाने वाला सीमेंट तैयार कर रही हैं और आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर उत्पादन को बेहतर बना रही हैं। साथ ही डिजिटल तकनीक के जरिए सप्लाई और वितरण व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि शहरों के साथ-साथ गांवों तक भी आसानी से सीमेंट पहुंच सके।
May 19, 9:20 AMLitchi Production: भारत में बिहार राज्य के इस जिले में उपजाऊ मिट्टी, अनुकूल जलवायु और लंबे समय से चली आ रही बागवानी परंपरा के कारण बड़े पैमाने पर लीची का उत्पादन होता है। यहां की मशहूर ‘शाही लीची’ विशेष स्वाद और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। इसी वजह से इस छोटे से शहर को “लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” भी कहा जाता है। देश में 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, लीची उत्पादन में बिहार पहले स्थान पर है। इसके बाद पंजाब, पश्चिम बंगाल और झारखंड प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।
May 19, 5:02 AMमुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु या गुरुग्राम जैसे बड़े महानगरों में आज के समय में रहना बेहद महंगा हो चुका है। ऐसे में महीने के ₹2 से ₹3 लाख कमाने वाला इंसान भी खुद को मिडिल क्लास ही समझता है। इसी समस्या को देखते हुए गुडवर्क्स ग्रुप के सीईओ विश्वास मुदगल ने भारत के छोटे और तेजी से बढ़ते शहरों (Tier-2 Cities) में एक 'अमीर और रॉयल लाइफस्टाइल' जीने का पूरा गणित साझा किया है।
May 16, 9:05 AMBihar Entrepreneurs Success Stories: बिहार से कई ऐसे लोग सामने आए हैं जिन्होंने अपने दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें से अधिकतर लोग साधारण या मध्यमवर्गीय परिवारों से आए थे। कुछ छोटे शहरों या गांवों से शुरू करके उन्होंने अपने जीवन को नई दिशा दी। इन लोगों के पास पहले कोई बड़ा कारोबार या पारिवारिक बिजनेस नहीं था, लेकिन उन्होंने मेहनत, लगन और सही सोच के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाया। धीरे-धीरे उन्होंने छोटे स्तर से काम शुरू किया और उसे बड़ा बनाते हुए पूरे भारत और विदेशों तक अपने कारोबार का विस्तार किया। आइए जानते हैं बिहार के 7 बड़े उद्योगपति के बारे में। इन सभी उद्योगपतियों की कहानियां यह दिखाती हैं कि छोटे स्तर से शुरू करके भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। मेहनत, लगन और सही दिशा में काम करने से कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
May 14, 9:57 AM