Madhya Pradesh News in Hindi (एमपी न्यूज़ )
मध्य प्रदेश का मौसम (2 Feb 2026) MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मावठा, 25 जिलों में तड़क-गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट
मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 Feb 2026: मध्य प्रदेश के आसमान पर बादलों का डेरा है और अगले तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को प्रदेश के 25 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।
रीवा में तेज रफ्तार का तांडव, धूप सेंक रहे युवक को कुचल गई बोलेरो, चार लोग गंभीर
रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मझगवां गांव में सड़क से उतरकर बोलेरो एक घर में जा घुसी, जिससे घर के बाहर धूप सेंक रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश का मौसम (25 Jan 2026) MP Weather Today: सुबह कोहरा, शाम को बादल… MP में फिर बदलने वाला है मौसम; इस दिन आएगी बारिश
मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 Jan 2026: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना दिख रही है। IMD के मुताबिक आज कई जिलों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।
मध्य प्रदेश का मौसम (20 Jan 2026) MP Weather Today: MP में थोड़ी राहत के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, जनवरी के अंत में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की भी संभावना
मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Jan 2026: मध्य प्रदेश में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को फिलहाल कुछ राहत जरूर मिली है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और दिन में धूप निकलने से ठिठुरन कम हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह राहत अस्थायी है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।
मध्य प्रदेश का मौसम (19 Jan 2026) MP Weather Today: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों में कोहरा; दिख रहे बारिश के आसार
मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Jan 2026: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भिंड, ग्वालियर, सतना समेत कई जिलों में शीतलहर का असर है, जबकि कल्याणपुर और कटनी प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके बने हैं। मौसम विभाग ने 22–23 जनवरी के बाद हल्की बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। जानें मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।
दोस्त निकला दरिंदा! ढाबे पर खाना खाने गई युवती को फुसलाकर साथियों संग की दरिंदगी; एमपी के सागर का मामला
सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के साथ 4 युवकों के द्वारा गैंग रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है,जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि अन्य की तलाश जारी है।
इंदौर न्यूज: पुतिन के भारत दौरे के बाद, इंदौर में पीतल की प्लेटों पर रूसी संविधान उकेरा गया
Indore-russia news: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में भारत का दो दिवसीय दौरा किया था। इंदौर में पीतल के पन्नों पर रूस का संविधान उकेरा गया है। इस पहल को स्थानीय निवासी लोकेश मंगल ने अंजाम दिया है जो पीतल के पन्नों पर पुस्तकें छपवाने के लिए मशहूर हैं।
भोपाल से पुणे तक उड़ा सेना का बैलून; एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कारनामा
भारतीय सेना ने 3 ईएमई सेंटर भोपाल के नेतृत्व में भारत की सबसे लंबी हॉट एयर बैलून उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। 5 दिसंबर 2025 को सेंधवा से उड़ान भरकर टीम ने 8 घंटे 44 मिनट तक लगातार उड़ते हुए महाराष्ट्र के धुले में लैंडिंग की। यह अभियान 750 किलोमीटर का सफर तय करते हुए युवाओं को विमानन गतिविधियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
MP News: पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को जिंदा रखा, हमने इस समस्या को जड़ से मिटाया; CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर नक्सलवाद को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार ने इसे जड़ से खत्म करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिले अब नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुके हैं।
भोपाल में फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व BJP नेता गिरफ्तार: कुशवाहा भवन से जुड़ा है कनेक्शन
भगत सिंह कुशवाहा ने 15 साल पहले कुशवाहा समाज को आवंटित भवन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर, उन्होंने भवन पर कब्जा कर लिया और वहां कार्यालय और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन कर रहे थे।
MP : RTO ने काटा चालान, NH-44 पर चक्काजाम; ट्रक ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर काटा हंगामा
मध्य प्रदेश के सागर में आरटीओ चेक पोस्ट पर एक ट्रक का चालान काटने पर ड्राइवर का गुस्सा फूट पड़ा। कार्रवाई से नाराज ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की धमकी देकर काफी देर तक हंमामा काटा, जिससे NH 44 कई घंटों तक बाधित रहा।
UP Accident: रीवा से अयोध्या जा रही बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्राला से भिड़ंत; तीन श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल
गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने जनजीवन को झकझोर दिया। अयोध्या दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के रीवा से निकले श्रद्धालुओं की बोलेरो प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राला से भिड़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हुए। बोलेरो में कुल 11 यात्री सवार थे। वहीं मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा मार्ग पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और देखते ही देखते छह वाहन आपस में भिड़ गए।
Sagar Accident: बम निरोधक दस्ते के वाहन और ट्रक की जोरदात भिड़ंत, चार जवानों की मौत
मध्य प्रदेश के सागर में बुधवार सुबह एनएच-44 पर बम निरोधक दस्ते के वाहन और ट्रक की टक्कर में चार जवानों की मौत हो गई। इस हादसें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP News: दमोह में तेंदुए का आतंक; रेस्टोरेंट संचालक को किया जख्मी, SDRF और वन टीम ने संभाली कमान
दमोह जिले के हटा में मंगलवार को एक तेंदुए ने रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मिलकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। आखिरकार पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से बेहोश कर रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
पन्ना में रातोंरात लखपति बने दो दोस्त! मिला 15.34 कैरेट का हीरा; 60 लाख बताई जा रही कीमत; बहन की शादी में खर्च करेंगे रुपये
पन्ना की धरती में जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। इस हीरे का वजन 15 कैरेट 34 सेंट बताया जा रहा है। फिलहाल अनुमानित कीमत 60 लाख से ऊपर बताई जा रही है।
Bhopal Metro News: आ गई मेट्रो के उद्घाटन की तारीख, मुफ्त में सवारी का लुत्फ लेंगे शहरवासी
Bhopal Metro News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को 21 दिसंबर से मेट्रो की सवारी करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तारीख की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रायोरिटी कॉरिडोर को सीएमआरएस की मंजूरी मिल चुकी है। ऑरेंज लाइन के आठ स्टेशन तैयार हैं और शुरुआती 7 दिन सफर मुफ्त का लुत्फ लेंगे यात्री।
Khajuraho News: रिसॉर्ट के खाने से 9 कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत; 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक रिसॉर्ट में भोजन करने के बाद 9 कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने आलू-गोभी की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगों की मौत हो गई।
Seoni: बिजली के तार से टकराया ट्रेनिंग विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 2 घायल; अंधेरे में डूबे 80-90 गांव
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सुकतारा हवाई पट्टी के पास सोमवार शाम एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और एक अन्य यात्री घायल हो गए। विमान 33 केवी की बिजली की तार से टकराकर आमगांव के खेतों में गिरा, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने किया 46 किलो माल जब्त
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा गांजा तस्करी मामला सामने आया है, जिसमें राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके साथ 46 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPC एक्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया।
एमपी में वक्फ संपत्तियों का 150% रजिस्ट्रेशन! किरायेदारों की एंट्री ने बढ़ाई संख्या, मुतवल्लियों में बढ़ी नाराजगी
मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जहां कुल संपत्तियों से भी अधिक रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज हो गए। अधिकारियों का तर्क है कि एक ही संपत्ति पर मौजूद कई किरायेदारों की एंट्री ने संख्या को बढ़ा दिया है। इसी बीच अवैध कब्जों और गुमराह किए जा रहे समुदाय को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
बालाघाट में सरकार और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता; सीएम यादव के सामने 10 माओवादियों ने किया सरेंडर
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार को 10 माओवादियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने आत्मसमर्पण किया। यह कदम राज्य की 'रिहैबिलिटेशन थ्रू रीबर्थ' योजना के तहत हुआ और माओवादी प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आत्मसमर्पण से यह संकेत मिलता है कि लंबे समय से हिंसक गतिविधियों में शामिल माओवादियों की पकड़ कमजोर हो रही है।
दमोह में तीन स्कूली छात्राएं लापता, पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, परिजनों में चिंता
दमोह शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सरदार पटेल हाई स्कूल की कक्षा नौवीं की तीन छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने निकलीं छात्राएं न तो स्कूल पहुंचीं और न ही घर लौटीं। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू हुई।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चीते के बच्चे की मौत, कुनो नेशनल पार्क के बाहर हाईवे पर लगी वाहन से टक्कर
यह घटना ग्वालियर से करीब 35-40 km दूर शिवपुरी जिले की सीमा के पास घाटीगांव इलाके में एक नेशनल हाईवे पर हुई। लगभग 20 महीने का यह शावक कुनो नेशनल पार्क से भटक गया था और अपनी मां से बिछड़ गया था। उन्होंने बताया कि एक अनजान गाड़ी की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
MP के इस गांव में कभी थी पानी की किल्लत, अब नल से घर-घर पहुंचता है जल
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के बोंदर गांव में जल जीवन मिशन से बड़ा बदलाव आया है। यहां पहले ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, गर्मियों में पानी की किल्लत हो जाती थी। लेकिन अब गांव में पानी की टंकी, मोटर और पाइपलाइन नेटवर्क बनने से लोगों के घरों में नल से पानी पहुंच रहा है।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited
