शहर

इंदौर न्यूज: पुतिन के भारत दौरे के बाद, इंदौर में पीतल की प्लेटों पर रूसी संविधान उकेरा गया

Indore-russia news: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में भारत का दो दिवसीय दौरा किया था। इंदौर में पीतल के पन्नों पर रूस का संविधान उकेरा गया है। इस पहल को स्थानीय निवासी लोकेश मंगल ने अंजाम दिया है जो पीतल के पन्नों पर पुस्तकें छपवाने के लिए मशहूर हैं।

Image

इंदौर में पीतल की प्लेटों पर रूसी संविधान उकेरा गया

Indore News: भारत और रूस की मजबूत दोस्ती के प्रति अनूठे तरीके से सम्मान जताने के लिए इंदौर में पीतल के पन्नों पर रूस का संविधान उकेरा गया है। इस पहल को स्थानीय निवासी लोकेश मंगल ने अंजाम दिया है जो पीतल के पन्नों पर पुस्तकें छपवाने के लिए मशहूर हैं।

मंगल ने बुधवार को PTI से कहा, 'भारत और रूस पुराने मित्र हैं। मैंने दोनों देशों की मजबूत दोस्ती के सम्मान में रूस के संविधान को पीतल पर उकेरने का फैसला किया।' उन्होंने बताया कि रूसी संविधान के अंग्रेजी संस्करण के नौ अध्यायों और 137 अनुच्छेदों को पीतल के 56 पन्नों पर उकेरा गया है और इस काम में आधा किलोग्राम पीतल लगा है।

मंगल ने बताया कि पीतल के पन्नों की इस किताब को कारीगरों ने आठ घंटे में मशीनों की मदद से तैयार किया है। उन्होंने बताया कि वह रामायण, गीता और महाभारत जैसे ग्रंथों को भी पीतल के पन्नों पर छपवा चुके हैं। मंगल ने कहा, 'हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं में पीतल को शुभ माना जाता है। इसलिए मैं पीतल के पन्नों पर ग्रंथ तैयार कराता हूं।'

पुतिन का भारत दौरा

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में भारत का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के नये कदमों की घोषणा की थी तथा स्वास्थ्य, गतिशीलता और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article