मध्य प्रदेश

MP : RTO ने काटा चालान, NH-44 पर चक्काजाम; ट्रक ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर काटा हंगामा

मध्य प्रदेश के सागर में आरटीओ चेक पोस्ट पर एक ट्रक का चालान काटने पर ड्राइवर का गुस्सा फूट पड़ा। कार्रवाई से नाराज ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की धमकी देकर काफी देर तक हंमामा काटा, जिससे NH 44 कई घंटों तक बाधित रहा।

Image

सागर में ट्रक का चालान काटने से नाराज ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर किया हंगामा

सागर : जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत अटा आरटीओ चेक पोस्ट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक ड्राइवर का चालान कटने के बाद उसने जमकर हंगामा किया और खुद के ऊपर डीजल डालकर ट्रक के ऊपर चढ़ गया। यह हंगामा देख अन्य ट्रक ड्राइवर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर चक्का जाम कर दिया।

दरअसल सागर जिले मालथौन थाना क्षेत्र के NH 44 अटा चेक पोस्ट से ड्राइवर के हंगामे की पहले भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया एक ट्रक ड्राइवर के हंगामा के कई वीडियो वायरल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि अटा आरटीओ चेक पोस्ट पर एक ट्रक ड्राइवर का ओवर लोडिंग को लेकर चालान किया गया। जिसके बाद उसने जमकर हंगामा किया इतना ही नहीं ट्रक ड्राइवर ने खुद के ऊपर डीजल डालकर ट्रक की केबिन पर चढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही बमौके पर पहुंची डायल 112 और मालथौन थाना पुलिस पहुँची एवं ड्राइवरों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया गया।

अवैध वसूली का आरोप

ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि अटा चेक पोस्ट बंद होने के बाद भी परिवहन विभाग के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है एवं ट्रकों को रोक कर चालान काटी जा रहे हैं।

बहरहाल NH 44 पर ट्रक ड्राइवरों के हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन यह कोई पहली दफा नहीं है जब ट्रक ड्राइवर ने आरटीओ चेक पोस्ट पर हंगामा किया हो इससे पहले भी ट्रक ड्राइवरों के द्वारा हंगामा की कई खबरें सामने आ चुकी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article