Satna News: मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके साथ 46 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को अनिल बागरी अपने साथी के साथ गाड़ी में गांजे की खेप ले जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों को NDPC एक्ट की विशेष अदालत में न्यायाधीश शशिकांत वर्मा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रामपुर बघेलान पुलिस ने अनिल और उनके साथी पंकज के खिलाफ BNS की धारा 8, 20 और 29 के तहत NDPC एक्ट के अंतर्गत अपराध संख्या 1079/25 दर्ज की है।
