मध्य प्रदेश

MP News: दमोह में तेंदुए का आतंक; रेस्टोरेंट संचालक को किया जख्मी, SDRF और वन टीम ने संभाली कमान

दमोह जिले के हटा में मंगलवार को एक तेंदुए ने रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मिलकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। आखिरकार पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से बेहोश कर रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

Image

दमोह में तेंदुए का खौफ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Damoh leopard Attack: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा में एक रेस्टोरेंट संचालक पर हमला करने वाले तेंदुए को पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने करीब 6 घंटे की मेहनत के बाद पकड़ लिया। टीम ने शाम लगभग 6 बजे तेंदुए को ट्रेंकुलाइ करके सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पन्ना टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। इस दौरान दमोह-पन्ना मार्ग पर हजारों लोग यह नजारा देखने के लिए जुटे रहे। पुलिस ने कई बार भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग घटनास्थल से जाने को तैयार नहीं थे।

दमोह के डीएफओ ईश्वर रामहरि जरांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर हटा सिविल अस्पताल के सामने शिव अग्रवाल के घर में एक तेंदुआ प्रवेश कर गया। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्थानीय वन विभाग की टीम के साथ दमोह से एसडीआरएफ और अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ तंग जगह में छिपा होने के कारण रेस्क्यू करना कठिन था। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व को सूचित किया गया, जिसकी टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू में कोई हताहत नहीं हुआ और सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हटा सिविल अस्पताल के सामने रेस्टोरेंट संचालक शरद अग्रवाल के घर में तेंदुआ घुस आया और उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ दूसरे घर में छिप गया। हटा थाना प्रभारी ने सबसे पहले तेंदुए को खोजकर उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को बुलाया गया, जिसने एसडीआरएफ की मदद से तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article