Nose whiteheads: नाक पर निकलने वाले व्हाइटहेड्स (Whiteheads) ने अगर आपको परेशान कर दिया है तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। व्हाइटहेड्स छोटे-छोटे दाने के रूप में होते हैं जो चेहरे की खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं और इन्हें हटाना भी काफी मुश्किल होता है। बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर नाक पर ही क्यों निकलते हैं व्हाइटहेड्स? आइए आसान भाषा में इसे समझते हैं।
नाक पर ही क्यों निकलते हैं व्हाइटहेड्स
नाक चेहरे का वो हिस्सा (चेहरे के T-Zone का हिस्सा) है जहां ऑयल ज्यादा बनता है। जब स्किन में ज्यादा तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा हो जाती है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं। इसी वजह से व्हाइटहेड्स बनने लगते हैं। व्हाइटहेड्स में पोर्स ऊपर से बंद होते हैं, इसलिए ये आसानी से बाहर नहीं निकलते और छोटे-छोटे उभरे हुए दाने जैसे दिखाई देते हैं।
व्हाइटहेड्स होने के मुख्य कारण
- त्वचा में ज्यादा तेल बनना
- डेड स्किन सेल्स जमा होना
- तनाव और ज्यादा चिंता
- हार्मोनल बदलाव
- परिवार में एक्ने की समस्या होना
- पीरियड्स या यौवन के दौरान बदलाव
- बहुत ज्यादा एक्ने प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना
- ऑयल बेस्ड मेकअप या स्किन प्रोडक्ट लगाना
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
घर पर कैसे कम कर सकते हैं व्हाइटहेड्स?
अगर समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है तो कुछ आसान घरेलू उपाय की मदद से आप घर बैठे व्हाइटहेड्स को ठीक कर सकते हैं।
भाप लेना: भाप लेने से चेहरे के पोर्स थोड़े खुल जाते हैं और उनमें जमा गंदगी व तेल को हटाने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी लें और चेहरे को थोड़ी दूरी से भाप दें। करीब 5 से 10 मिनट तक ऐसा करें जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है।
मैनुका हनी: मैनुका हनी से आपको मदद मिल सकती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे नाक पर व्हाइटहेड्स वाली जगह थोड़ी मात्रा में लगाया जा सकता है। लगाने के 15 से 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
बार-बार नाक को ना छुएं: व्हाइटहेड्स होने पर ज्यादातर हम बार बार-बार चेहरे और नाक को छूते रहते हैं। हाथों पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया स्किन पर जाकर समस्या बढ़ा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि चेहरे को कम से कम छुएं और छूने से पहले हाथ साफ रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं, यहां जानें आसान उपाय
व्हाइटहेड्स से बचने के लिए स्किन केयर टिप्स
कुछ छोटी-छोटी आदतों से नाक पर व्हाइटहेड्स दोबारा होने की संभावना को कम किया जा सकता है। दिन में कम से कम दो बार चेहरा साफ करें। पसीना आने के बाद चेहरा साफ करें। मेकअप हटाकर ही सोएं। हफ्ते में 1-2 बार एक्सफोलिएशन करें। बहुत ज्यादा स्क्रब ना करें। ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
