लाइफस्टाइल

आंखों में हीरा तो बालों में चमक चिपकाकर फैशन क्वीन बनीं Urvashi Rautela, वेलवेट की ड्रेस में कुछ ऐसा था लेटेस्ट लुक

उर्वशी रौतेला का नया ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ब्लैक वेलवेट ड्रेस, शिमरी मेकअप, स्टोन आई मेकअप और चमकदार हेयर स्टाइल ने उनके पूरे लुक को बेहद अलग और यूनीक बना दिया।

Image

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी उनका लेटेस्ट लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। ब्लैक वेलवेट ड्रेस में नजर आईं उर्वशी ने अपने आउटफिट से ज्यादा मेकअप और एक्सेसरीज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आंखों के पास लगा स्टोन, हाई-शाइन मेकअप और बालों में चमकदार ग्लिटर ने उनके पूरे लुक को रेड कार्पेट जैसा फिनिश दिया।

उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और केतली के डिजाइन वाला मिनी बैग कैरी किया था। अगर आपको बोल्ड और पार्टी-रेडी फैशन पसंद है, तो उर्वशी का यह लुक कई नए स्टाइलिंग आइडिया दे सकता है। देखें उर्वशी के वेलवेट ड्रेस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

ब्लैक वेलवेट ड्रेस ने बटोरी तारीफ

उर्वशी ने ब्लैक वेलवेट फैब्रिक की फिटेड ड्रेस पहनी, जिसमें स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट स्टाइल और स्वीटहार्ट नेकलाइन देखने को मिली। ड्रेस की फिशटेल सिल्हूट उनके लुक को बेहद एलिगेंट और रेड कार्पेट रेडी बना रही थी।

आंखों के पास स्टोन ने खींचा ध्यान

उनके मेकअप की सबसे खास बात आंखों के पास लगाया गया छोटा स्टोन था। इसके साथ विंग्ड आईलाइनर, घनी पलकों और शिमरी आई मेकअप ने आंखों को और ज्यादा सुंदर बना दिया।

बालों में दिखी ग्लिटर शाइन

उर्वशी ने अपने खुले, स्ट्रेट बालों में हल्की चमकदार ग्लिटर डिटेलिंग जोड़ी। ग्लिटर हेयर स्टेंसिल वाला हेयर स्टाइल उनके पूरे लुक में अलग चमक लेकर आया था। जो काफी कूल और फंकी फैशन का हिस्सा लग रहा था।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - चंदेरी और माहेश्वरी साड़ी के बीच क्या अंतर है

डायमंड ज्वेलरी से मिला रॉयल टच

उन्होंने नेकलेस, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। ज्वेलरी ज्यादा भारी नहीं थी, लेकिन ड्रेस के साथ शानदार संतुलन बनाती नजर आई। उर्वशी के लुक का सबसे अनोखा हिस्सा उनका टीपॉट (चायदानी) शेप वाला चमकदार मिनी हैंडबैग था। स्टोन से सजा यह बैग उनके फैशन स्टेटमेंट में एक अलग और मजेदार ट्विस्ट जोड़ता नजर आया।

उर्वशी अक्सर ही ग्लॉसी न्यूड लिप्स, हाईलाइटेड चीक्स और चमकदार बेस मेकअप करना पसंद करती हैं। शादी तो पार्टी वाले लुक्स के लिए इस तरह का हैवी वाला मेकअप अच्छा लग सकता है। साथ ही साथ वेलवेट वाली ड्रेस को स्टाइल और क्लास के लिए मस्ट वियर है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article