लाइफस्टाइल

Thought of the day: पॉजिटिव सोच के लिए पढ़ें आज का सुविचार, मुश्किल समय में बढ़ाएगा हिम्मत

Thought of the day: आज का सुविचार हमें सिखाता है कि सफलता सिर्फ सपने देखने से नहीं मिलती है बल्कि आपको इसके लिए कर्म करना भी जरूरी है। पॉजिटिव सोच के लिए पढ़ें आज का सुविचार।

Image

पॉजिटिव सोच के लिए पढ़ें आज का सुविचार (फोटो: AI)

Thought of the day: हर किसी के जीवन में लगभग एक ऐसा समय जरूर आता है जब उसे लगता है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा जीवन में अंधकार के सिवा कुछ नहीं है। ऐसे में एक सुविचार आपको सहारा देने का काम कर सकता है। एक अच्छा विचार (Aaj Ka Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार साझा करते हैं। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-

'मैंने कभी सफलता का सपना नहीं देखा। मैंने इसके लिए काम किया।'

सुविचार का अर्थ

ये सुविचार देखने में बेहद सरल है लेकिन, इसमें जीवन का मूल सत्य छिपा है। दिग्गज अमेरिकी व्यवसायी महिला एस्टी लॉडर का ये कोट आपके जीवन में ऊर्जा भर सकता है। ज्यादातर लोग कर्म करने की बजाए सिर्फ सफलता का सपना देखते हैं और असफल होते हैं। असफल होने के बाद किस्मत को दोष देना और खुद हीन भावना से भर जाना स्वाभाविक है लेकिन, हमारा ये समझना बेहद जरूरी है कि अगर आपको सफलता चाहिए तो इसके लिए कर्म करना बेहद जरूरी है सिर्फ सपने देखते रहने से सफलता नहीं मिलती बल्कि हमें उसके लिए काम करना होता है।

उदाहरण से इसे समझते हैं। अगर कोई बच्चा स्कूल में सिर्फ प्रथम आने का सपना देखे और पढ़ाई ना करे तो उसका प्रथम आना नामुमकिन है। प्रथम आने के लिए रोजाना पढ़ना यानि कर्म करना बेहद जरूरी है। अगर आप रोजाना कर्म करते हैं तो सफलता उसके पीछे अपने आप ही चली आती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- सपने तभी सच होते हैं, जब उन्हें पूरा करने के लिए नींद नहीं, मेहनत छोड़नी पड़ती है।

2- किस्मत अवसर देती है, लेकिन सफलता केवल मेहनत दिलाती है।

3- हर बड़ी मंजिल की शुरुआत एक छोटे लेकिन साहसी कदम से होती है।

4- जो आज पसीना बहाता है, वही कल सफलता का जश्न मनाता है।

5- सफल लोग अलग काम नहीं करते, वे हर काम को अलग तरीके से करते हैं।

6- बहाने बनाने वाले मंजिल नहीं पाते, रास्ते बनाने वाले इतिहास रचते हैं।

7- मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लेकिन इसका परिणाम हमेशा सबसे बड़ा होता है।

8- असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की तैयारी का पहला अध्याय है।

9- हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश ही असली जीत है।

10- सपनों की कीमत शब्दों से नहीं, लगातार किए गए प्रयासों से चुकानी पड़ती है।

आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article