भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां सुबह की शुरुआत चाय के बिना होती हो। आमतौर पर हम चाय उबालने के बाद उसकी पत्तियों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, या फिर बहुत से लोग इसका इस्तेमाल पौधों की खाद के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय की पत्ती एक शानदार कुकिंग इंग्रीडिएंट भी है?
ताजी या इस्तेमाल की जा चुकी चाय की पत्तियों की मदद से आप नाश्ते से लेकर डिनर तक के लिए बेहद अनोखी और स्वाद से भरपूर डिशेज तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं चाय की पत्ती से बनने वाली ऐसी ही 5 लाजवाब रेसिपीज के बारे में:
1. कुरकुरे चाय पत्ती के पकौड़े
चाय पत्ती के पकौड़े बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक, हरा धनिया और स्वादानुसार मसाले मिला लें। अब पहले से इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को पानी से अच्छी तरह धो लें और बहुत ही कम मात्रा में इस मिश्रण में मिला दें। इसके बाद पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें और मध्यम आंच पर पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें। इसे अपनी पसंदीदा तीखी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
2. खुशबूदार टी स्मोक्ड राइस
सबसे पहले चावल को धोकर 200 मिनट के लिए भिगो दें, फिर पानी, थोड़ा नमक और घी डालकर इसे लगभग 90% तक पका लें। अब स्मोकिंग मिक्स तैयार करने के लिए एक पैन में चाय पत्ती, थोड़ी चीनी और दालचीनी का टुकड़ा डालें और गैस को धीमी से मध्यम आंच पर रखें।
जब पैन से धुआं निकलने लगे, तो उसके ऊपर एक जालीदार स्टैंड रखें और स्टैंड पर पके हुए चावल का बर्तन रख दें। इसे ढक्कन से अच्छी तरह बंद कर दें ताकि धुआं बाहर न निकले। स्मोकी फ्लेवर के लिए इसे 8 से 10 मिनट तक ढका रहने दें। इस बेहतरीन राइस को आप मंचूरियन, चिली पनीर या ग्रिल्ड टोफू के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें : बिना फ्रिज के आइस्क्रीम कैसे जमाएं
3. माचा टी पैनकेक
पैनकेक बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है। अगर आप इसमें थोड़ा हेल्दी और नया फ्लेवर जोड़ना चाहते हैं, तो ग्रीन टी (माचा पाउडर) का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बड़े बाउल में मैदा, माचा पाउडर, बेकिंग पाउडर, चीनी और एक चुटकी नमक को अच्छी तरह छानकर मिक्स कर लें ताकि कोई गुठली न रहे।
दूसरे बाउल में दूध, अंडा, वनीला एसेंस और पिघला हुआ बटर डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इस गीले मिश्रण को सूखे मैदे वाले मिश्रण में डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और बैटर को 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉन-स्टिक तवे को हल्का गर्म करें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से सेकते हुए पैनकेक तैयार करें। इसे वनीला आइसक्रीम या शहद के साथ परोसें।
4. तीखी-चटपटी टी लीफ चटनी
चाय की पत्तियों से बनी यह चटनी आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी। इसका स्मोकी, तीखा और खट्टा स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसके लिए इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को पानी से बहुत अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उसकी मिठास निकल जाए।
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में यह धुली हुई चाय पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, हरा धनिया, पुदीना, भुना हुआ जीरा, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह पीस लें। ध्यान रखें कि चटनी न तो ज्यादा गाढ़ी हो और न ही बहुत पतली। बेहतर स्वाद के लिए आप ऊपर से राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का भी लगा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें : क्यों एग पफ के दीवाने हैं साउथ के लोग
5. क्रंची और फ्रेश टी लीफ सलाद
अगर आप डाइट पर हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चाय की पत्तियों और नट्स से बना यह सलाद एक परफेक्ट और फ्रेश ऑप्शन है। सबसे पहले ताजी चाय की पत्तियों को गर्म पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें, फिर पानी छानकर पत्तियों को ठंडे पानी से धो लें ताकि उनकी अत्यधिक कड़वाहट निकल जाए।
अब इन पत्तियों को बारीक काट लें। एक बड़े कटोरे में कटी हुई चाय पत्ती, प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी, हरी मिर्च और हरा धनिया एक साथ मिलाएं। सलाद में कुरकुरापन लाने के लिए भुनी हुई मूंगफली, तिल और भुने चने मिक्स करें। ड्रेसिंग के लिए ऊपर से थोड़ा ऑलिव ऑयल, नमक, नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह टॉस करें। सलाद का क्रंच बनाए रखने के लिए इसे बनाने के तुरंत बाद सर्व करें।
