How to make ice cream without Fridge: आइसक्रीम लगभग हर किसी को पसंद होती है। बच्चे तो इसके पीछे पागल रहते हैं। इसीलिए कई मम्मियां घर पर ही फ्रिज में बच्चों के लिए आइस्क्रीम बनाती हैं। हालांकि अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तब भी आप स्वादिष्ट आइसक्रीम जमा सकते हैं। इसके लिए पुराने देसी जुगाड़ काम आएंगे। पुराने समय में भी लोग बिना फ्रिज के आइसक्रीम जमा लिया करते थे। आइए जानें कि बिना फ्रिज के आइस्क्रीम कैसे जमाएं:
बर्फ और नमक वाला जुगाड़
एक बड़ी बाल्टी या स्टील के बर्तन में खूब सारी बर्फ भर दें। अब उसमें मोटा नमक (रॉक सॉल्ट) मिला दें। नमक बर्फ का तापमान और कम कर देता है, जिससे मिश्रण तेजी से ठंडा होता है और आइसक्रीम जमने लगती है।
आइसक्रीम मिक्स को छोटे बर्तन में रखें
दूध, क्रीम, चीनी और फ्लेवर मिलाकर तैयार मिश्रण को स्टील के डिब्बे या एयरटाइट कंटेनर में भरें। इस कंटेनर को बर्फ-नमक वाली बाल्टी के बीच में रख दें।
बीच-बीच में चलाते रहें
हर 20–30 मिनट में मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं। इससे बड़े-बड़े बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनेंगे और आइसक्रीम ज्यादा मुलायम बनेगी। करीब 2 से 3 घंटे में अच्छी कंसिस्टेंसी मिल सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बिना चावल के इडली कैसे बनाएं
मिट्टी के घड़े की मदद से बनेगी आइस्क्रीम
अगर बर्फ उपलब्ध नहीं है तो मिट्टी के घड़े में ठंडा पानी भरकर उसके अंदर आइसक्रीम का कंटेनर रखें और घड़े को गीले कपड़े से ढक दें। यह तरीका पूरी तरह आइसक्रीम तो नहीं जमाएगा, लेकिन मिश्रण को काफी ठंडा रख सकता है। बेहतर परिणाम के लिए इसमें बर्फ मिलाना फायदेमंद रहेगा।
छोटे सांचे इस्तेमाल करें
कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में मिश्रण भरने से वह जल्दी जमता है। बड़े डिब्बे की तुलना में छोटे हिस्सों को ठंडा होने में कम समय लगता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस ट्रिक से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी फ्राइज
किन बातों का रखें ध्यान
जितनी ज्यादा फैट होगी, आइसक्रीम उतनी ही क्रीमी बनेगी। नमक सीधे आइसक्रीम में न जाने दें, वरना स्वाद खराब हो सकता है। कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें ताकि पानी अंदर न पहुंचे। मिश्रण को बार-बार फेंटने से उसकी बनावट बेहतर होती है।
अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, तो बर्फ और नमक की पारंपरिक तकनीक सबसे भरोसेमंद तरीका है। इसी सिद्धांत पर दुनिया की पहली कई आइसक्रीम मशीनें भी काम करती थीं। थोड़ी मेहनत के साथ आप घर पर बिना फ्रिज के भी स्वादिष्ट और क्रीमी आइसक्रीम का आनंद ले सकते हैं।
