लाइफस्टाइल

RO का पानी या नॉर्मल सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानें सेहत के लिए सही चुनाव

RO Water vs Normal Water: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी होता है। लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि सेहत के लिए RO का पानी बेहतर है या नॉर्मल पानी। दोनों के अपने फायदे हैं, जो पानी की गुणवत्ता और उसमें मौजूद मिनरल्स पर निर्भर करते हैं। इसलिए सही विकल्प जानना जरूरी है।

Image

RO का पानी या नॉर्मल पानी कौन बेहतर है?

RO Water vs Normal Water: पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। शरीर को हाइड्रेट रखने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने, त्वचा को जवां रखने और शरीर के तापमान को बैलेंस रखने तक पानी की अहम भूमिका होती है। आज जब पानी की शुद्धता को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है, तो कई घरों में RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल काफी आम हो गया है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि सेहत के लिए RO का पानी बेहतर है या सामान्य (नॉर्मल) पानी। यदि आप इस बात का जवाब चाहते हैं, तो आपको हमारा ये पूरा लेख पढ़ना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं RO का पानी या नॉर्मल पानी सेहत के लिए कौन ज्यादा बेहतर है?

कैसा होता है RO का पानी?

RO यानी रिवर्स ऑस्मोसिस एक ऐसी तकनीक है जिसमें पानी को एक विशेष फिल्टर से गुजारा जाता है। इस प्रक्रिया से पानी में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस, भारी धातुएं और कई हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। यही कारण है कि RO का पानी काफी हद तक शुद्ध माना जाता है। ऐसे इलाके जहां पानी में ज्यादा प्रदूषण या खारापन है, वहां RO के पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

नॉर्मल पानी कैसा होता है?

इसके अलावा जब पानी में सभी तरह के जरूरी पोषक मौजूद हों लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व न हों तो नॉर्मल पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के कार्य और शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।

RO का पानी या नॉर्मल पानी किसे चुनना बेहतर है?

दरअसल इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके क्षेत्र का पानी कितना शुद्ध है और उसमें कौन-कौन से खनिज मौजूद हैं। अगर आपके इलाके में पानी की गुणवत्ता खराब है, पानी का टीडीएस (TDS) ज्यादा है तो आपको RO का पानी प्रयोग करना चाहिए। वहीं यदि पानी में प्रदूषण नहीं है तो नॉर्मल जमीन से निकला पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होगा। क्योंकि साधारण RO फिल्टर पानी से जरूरी पोषक तत्वों को भी फिल्टर कर देता है। इसलिए जब तक पानी में हानिकारक तत्व मौजूद न हों नॉर्मल पानी का ही सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई सलाह किसी विशेषज्ञ की राय पर आधारित नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना जरूरी है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article