लाइफस्टाइल

पुदीना की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं, पुदीने के पौधे को हरा भरा कैसे रखें, जानिए पुदीना किस चीज से तेजी से बढ़ता है

Pudina plant care Tips (पुदीने को हरा भरा कैसे करें): पुदीना की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित पानी और हल्की धूप जरूरी होती है। समय-समय पर इसकी ऊपरी पत्तियों की कटाई करते रहें, इससे नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं।

Image

पुदीने का पौधा कैसे लगाएं

Pudina plant care Tips in Hindi: बहुत से लोग अपने किचन गार्डन में पुदीने का पौधा लगाते हैं। कुछ लोगों का पौधा चलता है तो कुछ का सूख जाता है। लोगों की शिकायत रहती है कि लाख देखभाल के बाद भी उनका पुदीना सही से उग नहीं पाता है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि पुदीने का पौधा कैसे लगाएं और पुदीने की ग्रोथ के लिए क्या करें।

घर पर गमले में पुदीना कैसे उगाएं

घर पर पुदीना लगाना बेहद आसान है। इसके लिए पुदीने की ताजी डंडी लें और उसे पानी में कुछ दिनों तक रखें, ताकि जड़ें निकल आएं। इसके बाद इसे मिट्टी और खाद वाले गमले में लगा दें। गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें। कुछ ही दिनों में पुदीना तेजी से बढ़ने लगेगा और ताजी पत्तियां मिलने लगेंगी।

पुदीना की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं

पुदीना की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित पानी और हल्की धूप जरूरी होती है। समय-समय पर इसकी ऊपरी पत्तियों की कटाई करते रहें, इससे नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं। मिट्टी में जैविक खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाने से पौधे को पोषण मिलता है। सूखी और पीली पत्तियों को हटाते रहें, ताकि पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों के विकास में लगे। सही देखभाल से पुदीना तेजी से फैलता है।

पुदीने के पौधे को हरा भरा कैसे रखें

पुदीने को हमेशा हरा-भरा रखने के लिए मिट्टी में नमी बनाए रखें और तेज धूप से बचाएं। सप्ताह में एक बार जैविक खाद डालें और समय-समय पर पौधे की छंटाई करें। सूखी पत्तियों को तुरंत हटा दें। ज्यादा पानी भरने से जड़ें खराब हो सकती हैं, इसलिए जल निकासी का ध्यान रखें। हल्की धूप और ताजी हवा मिलने से पुदीना लंबे समय तक ताजा और घना बना रहता है।

पुदीना किस चीज से तेजी से बढ़ता है

पुदीने के पौधे के लिए जैविक खाद सबसे अच्छी मानी जाती है। गोबर की सड़ी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और घर की किचन वेस्ट कंपोस्ट पुदीने की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती हैं। इसके अलावा सरसों की खली का घोल भी फायदेमंद होता है। रासायनिक खाद की बजाय प्राकृतिक उर्वरक इस्तेमाल करने से पत्तियां ज्यादा हरी और सुगंधित बनती हैं। महीने में 1–2 बार खाद डालना पर्याप्त होता है।

पुदीने की तासीर गर्म होती है या ठंडी

बहुत से लोगों के मन में पुदीने को लेकर यह सवाल भी रहता है कि इसकी तासीर कैसी होती है। बता दें कि पुदीने की तासीर ठंडी मानी जाती है। यही कारण है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए किया जाता है। पुदीना पेट को ठंडा रखने, पाचन सुधारने और मुंह की बदबू दूर करने में भी मदद करता है। इसका इस्तेमाल शरबत, चटनी, रायता और कई पेय पदार्थों में किया जाता है। हालांकि बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका उपयोग करना चाहिए।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article