लाइफस्टाइल

Mahira Khan TIFF Look: कश्मीर की कढ़ाई वाली साड़ी में माहिरा ने लूटी महफिल, हर धागे में दिखी कहानी

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में माहिरा खान का साड़ी लुक सिर्फ ग्लैमर की वजह से चर्चा में नहीं रहा। कश्मीरी कढ़ाई, गहरे रंग और महीन कारीगरी ने उनके पूरे अंदाज को खास बनाया। जानिए इस खूबसूरत साड़ी की कहानी।

Image

Mahira Khan Kashmiri Kashidakari Saree

Mahira Khan, माहिरा खान: रेड कार्पेट पर जब कोई सितारा नजर आता है तो सबसे पहले निगाह उसके कपड़ों पर जाती है, लेकिन माहिरा खान के TIFF लुक में कहानी सिर्फ ग्लैमर की नहीं थी। पाकिस्तानी अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी साड़ी चुनी, जिसमें कश्मीर की पारंपरिक कढ़ाई को बेहद नफासत के साथ जगह दी गई थी। गहरे वाइन रंग की साड़ी, उस पर बारीक काम और साथ में मैच करता हुआ शॉल.. पूरा लुक बेहद हसीन लगता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साड़ी Aafrinish by Niazi की थी और इसे तैयार करने में दो कारीगरों ने करीब 1,440 घंटे लगाए। यही वह बात है जो इस लुक को सामान्य सेलिब्रिटी फैशन से अलग करती है। माहिरा ने इस मौके पर सिर्फ एक साड़ी नहीं पहनी, बल्कि हाथ के हुनर, पारंपरिक मोटिफ और दक्षिण एशियाई विरासत को भी रेड कार्पेट तक पहुंचाया। इसी बीच TIFF के दौरान उनकी दूसरी बार मां बनने की खबर भी सामने आई।

Mahira Khan TIFF Debut Kashidakari Saree

Mahira Khan TIFF Debut Kashidakari Saree

साड़ी से ज्यादा कढ़ाई ने खींचा ध्यान

माहिरा ने इवेंट के लिए ट्रेडिशनल कश्मीरी कशीदाकारी शिफॉन साड़ी पहनी थी। माहिरा की साड़ी का सबसे दिलचस्प हिस्सा उसका रंग नहीं, बल्कि उस पर किया गया बारीक काम था। गहरे वाइन रंग के कपड़े पर सिल्वर जरी, कटदाना और कश्मीरी अंदाज के फूलों वाले मोटिफ नजर आए। कमल का डिजाइन खास तौर पर खूबसूरत था, क्योंकि इस तरह के फूलों के मोटिफ पारंपरिक भारतीय और कश्मीरी शिल्प में प्रकृति से जुड़ी सुंदरता को सामने लाते हैं।

साड़ी के साथ उन्होंने गहरे मरून रंग का ब्लाउज और कढ़ाई वाला शॉल लिया। इससे पूरी साड़ी का लुक बेहद खास नजर आ रहा है, और बहुत ही खूबसूरती से सफेद धागे की एम्ब्रॉयडरी अलग से उभरकर दिख रही है। वाइन कलर की साड़ी के साथ कंट्रास्ट टील ब्लू कलर की शॉल का लुक तो बेहद खूबसूरत लग रहा था। ये कलर कॉम्बिनेशन कम ही देखने को मिलता है, और माहिरा ने इसे जैसे स्टाइल किया है वो वाकई यूनीक और टाइमलेस है।

Mahira Khan Kashidakari Saree

Mahira Khan Kashidakari Saree

ज्वेलरी भी रखी क्लासिक

माहिरा ने अपने हैवी साड़ी वाले लुक के साथ एकदम ही क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक वाली ज्वेलरी चुनी थी। जो साड़ी और उनके प्यारे से बेबी बंप पर से नजर नहीं भटका रही है। उन्होंने गोल्ड और मोतियों की हल्की डिटेलिंग वाली लंबी ईयररिंग्स पहनी थी। ईयररिंग्स के साथ उन्होने किसी भी प्रकार नेकलेस नहीं पहना था।

मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप, खुले बाल माहिरा का लुक एकदम सुपरहिट लग रहा था। वहीं उनके प्यारे से बेबी बंप और दूसरी बार मां बनने की खुशी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article