लाइफस्टाइल

फर्शी सलवार के बाद चोगा कुर्तियां हैं ट्रेंड में, देखें लेटेस्ट डिजाइन और कैसे करें स्टाइल

फर्शी सलवार के बाद अब चोगा कुर्तियां एथनिक फैशन में अपनी जगह बना रही हैं। ढीला सिल्हूट, घेर और शाही अंदाज इस कुर्ती को खास बनाते हैं। जानिए चोगा कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन और इन्हें कैसे स्टाइल करें।

Image

Choga Style Kurta Trend, Choga Kurta set

Choga Kurta suit set design: एथनिक कपड़ों में अगर आपको हर बार वही सीधी कुर्ती और चूड़ीदार पहनना थोड़ा बोरिंग लगता है, तो इस बार फैशन की अलमारी में एक अलग सिल्हूट जगह बना रहा है। फर्शी सलवार के बाद अब चोगा कुर्तियां चर्चा में हैं। नाम सुनते ही शायद आपको पुराने जमाने का कोई शाही पहनावा याद आए, और यही इसकी खूबसूरती भी है। चोगा कुर्ती शरीर से चिपकी हुई नहीं होती, बल्कि ऊपर से खुली और आरामदायक रहती है।

इसका घेर और गिरता हुआ कपड़ा पूरे लुक को थोड़ा रॉयल एहसास देता है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ भारी शादी वाले कपड़ों की तरह पहनने की जरूरत नहीं। हल्के कपड़े और छोटे प्रिंट वाली चोगा कुर्ती को रोजमर्रा या छोटे फंक्शन में भी पहना जा सकता है। बस नीचे क्या पहनना है, ज्वेलरी कितनी रखनी है और दुपट्टा कैसे लेना है, इन तीन चीजों से पूरा लुक बदल सकता है।

चोगा कुर्ती आखिर होती कैसी है?

चोगा कुर्ती ढीली और फ्लोई फ्रॉक स्टाइल की कुर्तियां होती है। जो शरीर पर बहुत ज्यादा फिट नहीं बैठती, बल्कि कपड़े को खुलकर गिरने की जगह देती है। कई डिजाइनों में ऊपर से फिटिंग थोड़ी कम और नीचे की ओर घेर ज्यादा दिखाई देता है।

यही वजह है कि यह कुर्ती उन लोगों को भी पसंद आ सकती है जिन्हें बहुत टाइट एथनिक कपड़े पसंद नहीं आते। चलने पर इसका घेर हल्का-सा हिलता है, जिससे साधारण लुक में भी काफी ग्रेस आ जाती है।

1. अनारकली वाला चोगा

अगर आपको पारंपरिक एथनिक लुक पसंद है, तो अनारकली स्टाइल चोगा कुर्ती अच्छा विकल्प है। कमर के बाद खुलता हुआ घेर इसे फेस्टिव लुक देता है। इसके साथ चूड़ीदार या सीधी पैंट और हल्का दुपट्टा रखा जा सकता है।

2. शॉर्ट चोगा कुर्ती

चोगा का मतलब हमेशा लंबी कुर्ती नहीं है। छोटा चोगा भी काफी स्टाइलिश लग सकता है। इसे पलाजो, शरारा या चौड़ी पैंट के साथ पहनकर थोड़ा मॉडर्न लुक बनाया जा सकता है।

3. कढ़ाई वाला चोगा

शादी या त्योहार के लिए हल्की कढ़ाई, गोटा या धागे का काम वाला चोगा चुना जा सकता है। इसमें बहुत ज्यादा ज्वेलरी जोड़ने की जरूरत नहीं होती। बड़े झुमके और एक सादा हेयरस्टाइल लुक को संतुलित रख सकते हैं।

4. प्रिंटेड चोगा

अगर आपको भारी कपड़े पसंद नहीं, तो छोटे फूलों या पारंपरिक प्रिंट वाला कॉटन या रेयॉन चोगा आजमा सकती हैं। इसे साधारण पैंट और छोटे झुमकों के साथ पहनें। दिन के कार्यक्रम के लिए यह सबसे आसान विकल्पों में से एक है।

इसे स्टाइल करने का नया तरीका

  • चोगा कुर्ती की खासियत यही है कि इसमें बहुत कुछ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कुर्ती पर काम ज्यादा है, तो नीचे सादा बॉटम रखें। अगर कुर्ती बिल्कुल सादी है, तो स्टेटमेंट झुमके, रंगीन दुपट्टा या कढ़ाई वाली पैंट से लुक में जान डाल सकती हैं।
  • और अगर आप इसे थोड़ा मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल दुपट्टे की जगह हल्का स्कार्फ या बिना दुपट्टे के भी पहन सकती हैं।

इस फेस्टिव सीजन जरूर ही आपको भी चोगा स्टाइल कुर्ता सूट सेट ट्राय करना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article