IIM Bangalore Summer Placements 2026-28: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु ने समर प्लेसमेंट 2026-28 में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और बिजनेस एनालिटिक्स (PGP-BA) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में सभी 608 छात्रों को इंटर्नशिप मिल गई है। खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया महज चार दिनों में पूरी कर ली गई। 26 से 29 अक्टूबर 2026 के बीच चले इस प्लेसमेंट अभियान में देश-विदेश की कुल 128 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से अलग-अलग सेक्टर में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर दिए गए। इस बार मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनियों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली।
प्लेसमेंट के दौरान कंसल्टिंग क्षेत्र में 22 कंपनियों ने कुल 308 ऑफर दिए। यानी कुल विद्यार्थियों के आधे से ज्यादा ऑफर इसी सेक्टर से आए। Accenture Strategy इस सूची में सबसे आगे रही। कंपनी ने अकेले 123 ऑफर दिए। इसके अलावा Bain & Company और Boston Consulting Group ने 23-23 ऑफर दिए, जबकि EY-Parthenon ने भी 23 विद्यार्थियों को मौका दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1172 पद खाली
फाइनेंस और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने भी दिखाई दिलचस्पी
फाइनेंस, बैंकिंग और निवेश क्षेत्र की 33 कंपनियों ने 74 ऑफर दिए। इनमें Goldman Sachs ने 8 और Deutsche Bank ने 5 ऑफर दिए।
वहीं, AI, IT और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी से जुड़ी 21 कंपनियों ने 51 ऑफर दिए। Microsoft और Albertsons Companies ने 6-6, जबकि Google ने 4 ऑफर दिए।
ई-कॉमर्स, फिनटेक और रिटेल क्षेत्र में 10 कंपनियों ने 46 ऑफर दिए। American Express ने 17 और Amazon ने 7 ऑफर दिए। FMCG सेक्टर में भी 14 कंपनियों की ओर से 43 ऑफर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा
