लाइफस्टाइल

National Engineers Day Quotes in Hindi: अपने इंजीनियर दोस्तों को भेजें खास कोट्स, ऐसे विश करें नेशनल इंजीनियर्स डे 2026

National Engineers Day Quotes in Hindi, नेशनल इंजीनियर्स डे कोट्स: नेशनल इंजीनियर्स डे उन लोगों के नाम है जो मुश्किल सवालों के बीच समाधान तलाशते हैं। इस खास दिन इंजीनियर दोस्तों, भाई-बहन और परिवार के सदस्यों को भेजें मेहनत, हुनर और सपनों से जुड़े खास कोट्स।

Image

National Engineers Day Quotes in Hindi, नेशनल इंजीनियर्स डे कोट्स

National Engineers Day Quotes in Hindi, नेशनल इंजीनियर्स डे कोट्स: हर साल 15 सितंबर को भारत में नेशनल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।यह दिन महान इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन इंजीनियर्स के तेज दिमाग और मेहनत को सलाम करने का मौका है।

अगर आपके दोस्त, भाई, बहन, पार्टनर या परिवार में कोई इंजीनियर है तो सिर्फ एक साधारण हैप्पी इंजीनियर्स डे लिखने के बजाय ये खास कोट्स भेज सकते हैं। क्योंकि इंजीनियर की जिंदगी सिर्फ मशीन, कोड, डिजाइन या गणना तक सीमित नहीं होती। इसमें देर रात तक काम करना, किसी उलझी समस्या का हल ढूंढना और बार-बार कोशिश करना भी शामिल है। यहां देखें इंजीनियर्स डे कोट्स, मैसेज, विशेस इन हिंदी।

National Engineers Day 2026 Quotes in Hindi

1.

मुश्किलें कितनी भी बड़ी हों,

हल ढूंढने का हुनर खास होना चाहिए।

आपकी सोच हर मुश्किल को आसान करे,

इंजीनियर्स डे पर आपको सलाम होना चाहिए।

2.

जहां बाकी लोग समस्या देखते हैं,

वहां इंजीनियर रास्ता खोज लेते हैं।

आपकी यही सोच हमेशा चमकती रहे,

हर सपना आपकी मेहनत से पूरा हो जाए।

3.

कभी कोड में, कभी मशीनों में,

कभी नक्शों और नए विचारों में।

आप हर दिन कुछ नया बनाते हैं,

इसी हुनर से दुनिया को आगे बढ़ाते हैं।

4.

आपकी मेहनत की कोई आसान परिभाषा नहीं,

हर समाधान के पीछे आपकी कोशिश है।

जो काम मुश्किल लगे सबको,

उसे आसान करना ही आपकी खूबसूरती है।

5.

गलतियां आईं तो उनसे सीखा,

रास्ता रुका तो फिर से बनाया।

इंजीनियर वही, जिसने हर मुश्किल में

हार नहीं, नया तरीका आजमाया।

नेशनल इंजीनियर्स डे कोट्स इन हिंदी

6.

आपके दिमाग में आइडिया हजार रहें,

हर कोशिश में सफलता के आसार रहें।

काम चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो,

आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे।

7.

ईंटों से इमारत बनती है,

लेकिन सोच से नई दुनिया बनती है।

आपकी मेहनत और हुनर को सलाम,

इंजीनियर्स डे पर आपको दिल से प्रणाम।

8.

सूत्र हों या सॉफ्टवेयर,

मशीन हो या कोई डिजाइन,

आप हर उलझन को सुलझा दें,

यही तो है इंजीनियर होने की असली शान।

9.

आप सिर्फ चीजें बनाते नहीं,

उन्हें बेहतर बनाने का सपना भी देखते हैं।

आपकी सोच यूं ही नई राह दिखाए,

और हर नया कल कुछ बेहतर बन जाए।

10.

काम में जुनून, सोच में उड़ान,

हुनर आपका सबसे बड़ा सम्मान।

हर चुनौती को मुस्कुराकर अपनाते रहें,

इंजीनियर्स डे पर यूं ही कमाल करते रहें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article