लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2024 Rangoli Design: करवाचौथ की सुबह घर के आंगन में बनाएं ये खास रंगोली, देखें सिंपल, Easy Rangoli Designs

Karwa Chauth 2024 Rangoli Design (करवा चौथ 2024 रंगोली डिजाइन फोटो): करवा चौथ की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए आंगन में प्यारी सी रंगोली का डिजाइन बनाना तो बनता ही है। शानदार डेकोरेशन के लिए यहां देखें हैप्पी करवा चौथ 2024 रंगोली डिजाइन फोटो, सिंपल, ईजी रंगोली इमेज।

Image

Karwa Chauth Rangoli design photo

Karwa Chauth 2024 Rangoli Design (करवा चौथ 2024 रंगोली डिजाइन फोटो): पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करने के लिए हर साल महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। व्रत वाले दिन महिलाओं के श्रृंगार का खूब महत्व होता है, केवल महिलाओं के ही नहीं बल्कि घर की प्यारी सी सजावट का भी खूब महत्व है। करवा की खुशी में चार चांद लगाने के लिए दीये, लाइट्स के साथ साथ आंगन में रंगोली भी बनाई जाती है। तो करवा चौथ पर अगर आप भी प्यारा सा डेकोरेशन करना चाहते हैं, तो ये वाली रंगोली की डिजाइन्स आपको भी खूब पसंद आएंगी। देखें हैप्पी करवा चौथ 2024, करवा चौथ की रंगोली, रंगोली डिजाइन फोटो, सिंपल, इजी, रंगोली कैसे बनाते हैं।

Rangoli Design 2024 Karwa Chauth Photo

Karwa chauth 2024

Karwa chauth 2024

करवा चौथ पर आंगन में बहुत ही सिंपल और प्यारी सी कोई रंगोली का डिजाइन बनाना है। तो फिर आपके लिए ये चांदनी रात, कमल फूल और करवा की थाली की डिजाइन वाला फोटो रिक्रिएट करना बनता ही है।

Happy Karwa Chauth Rangoli

Happy Karwa Chauth Rangoli

करवा चौथ की बधाई देती ये वाली रंगोली का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है। शुभ करवा चौथ लिखी हुई ये फूलों से सजी रंगोली आपके आंगन की शोभा जरूर बढ़ा देगी। आप इस वाली रंगोली को असली दिये और फूलों से भी सजा सकते हैं।

Karwa Chauth Rangoli

Karwa Chauth Rangoli

प्यारे और रंग बिरंगे लुक वाली ये हैप्पी करवा चौथ की रंगोली का डिजाइन भी एकदम फ्रेश है। आप इस रंगोली को चोकोर के बजाय गोल स्टाइल में भी बना सकते हैं। फूल और रंगोली के दीये वाली ये करवा चौथ स्पेशल रंगोली सबको बहुत पसंद आएगी।

Rangoli Design for Karva Chauth

Rangoli Design for Karva Chauth

अगर आपके पास रंगोली बनाने का ज्यादा वक्त नहीं है, तो आप झटपट वाली करवा चौथ की रंगोली बनाने के लिए ऐसी उंगली से डिजाइन बनाई हुई रंगोली बना सकते हैं। ये वाली रंगोली त्योहारों के हिसाब से सबसे ज्यादा बेस्ट है।

Simple, Easy Rangoli Design Photo

Simple, Easy Rangoli Design Photo

अगर आप प्रोफेशनल रंगोली बनाना जानते हैं, और आंगन में एकदम करवा चौथ की टॉप लेवल वाली रंगोली बनाना चाहते हैं। तो फिर तो आपको ये करवा चौथ का चांद देख व्रत खोलती महिला की फोटो वाली रंगोली का डिजाइन बनाना ही चाहिए। जरूर ही इस करवा चौथ 2024 पर ये सारी ही रंगोली की डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट होंगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article