लाइफस्टाइल

सोन पापड़ी और ड्राय फ्रूट्स छोड़िए! इस दिवाली अपनों को गिफ्ट करें ये 5 यूनिक तोहफे, देखते ही खिल उठेगा चेहरा

दिवाली पर हर बार सोन पापड़ी और ड्राय फ्रूट्स गिफ्ट करके बोर हो गए हैं? इस बार अपनों को कुछ ऐसा दें जो उनके काम भी आए और चेहरे पर मुस्कान भी लाए। जानिए पांच शानदार और क्रिएटिव गिफ्ट आइडियाज।

Image

Diwali Gift Ideas

Diwali Gifts: दिवाली का त्योहार सिर्फ दीये जलाने और मिठाइयां खाने का नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी मौका है। इस दिन जब कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आता है, तो उसके हाथ में एक छोटा सा गिफ्ट देखकर भी दिल खुश हो जाता है। लेकिन हर साल वही सोन पापड़ी का डिब्बा, ड्राय फ्रूट्स का पैकेट और मिठाइयों का बड़ा बॉक्स देखकर अब थोड़ी बोरियत होने लगी है।

    ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार दिवाली पर ऐसा क्या गिफ्ट दें जो थोड़ा अलग हो और सामने वाले को सच में पसंद भी आए? जरूरी नहीं कि अच्छा तोहफा महंगा ही हो। कभी एक खूबसूरत पौधा, तो कभी हाथ से बनाया गया छोटा सा गिफ्ट भी किसी के लिए खास बन सकता है। इस दिवाली गिफ्ट चुनते समय थोड़ा क्रिएटिव बनिए और इन पांच शानदार विकल्पों पर नजर डालिए।

    दिवाली के लिए गिफ्ट आइडिया

    1. इंडोर प्लांट्स

    अगर आप इस बार कुछ अलग देना चाहते हैं, तो इंडोर प्लांट्स एक अच्छा विकल्प हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या छोटा सा सक्युलेंट खूबसूरत गमले में लगाकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ एक छोटा नोट भी लगाएं, जिस पर लिखा हो- आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों से हरी-भरी रहे।

    2. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

    आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट काफी पसंद किए जाते हैं। आप किसी खास तस्वीर वाला फोटो फ्रेम, नाम लिखा हुआ कॉफी मग या कस्टमाइज्ड कुशन गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे तोहफों की खासियत यह है कि इनमें आपकी भावनाएं भी जुड़ी होती हैं।

    3. अरोमा कैंडल्स और डिफ्यूजर

    दिवाली पर रोशनी के साथ घर को खुशबूदार बनाना भी अच्छा लगता है। ऐसे में अरोमा कैंडल्स या एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर गिफ्ट कर सकते हैं। लैवेंडर, रोज और चंदन जैसी खुशबू वाले विकल्प घर के माहौल को सुकूनभरा बना सकते हैं।

    4. हैंडमेड होम डेकोर

    अगर सामने वाले को घर सजाने का शौक है, तो हैंडमेड डेकोर आइटम शानदार रहेंगे। आप खूबसूरत तोरण, वॉल हैंगिंग, टेराकोटा शोपीस या सजावटी दीये दे सकते हैं। ये चीजें त्योहार के साथ-साथ घर की सजावट में भी काम आएंगी।

    5. सेल्फ केयर और वेलनेस गिफ्ट बॉक्स

    इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। ऐसे में सेल्फ केयर गिफ्ट बॉक्स एक अच्छा आइडिया है। इसमें हल्का खुशबूदार साबुन, बॉडी लोशन, सॉफ्ट टॉवल और बाथ सॉल्ट जैसी चीजें रख सकते हैं। इससे सामने वाले को थोड़ा रिलैक्स करने का मौका मिलेगा।

    इस तरह के गिफ्ट्स बेशक आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी काफी अच्छे लगेंगे।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article