Diwali Rangoli Design Easy, दिवाली रंगोली डिजाइन ईजी: दिवाली पर घर की सजावट हो और रंगोली की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! त्योहार के दिन दरवाजे या आंगन में बनी रंग-बिरंगी रंगोली घर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। लेकिन अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता या हाथों से डिजाइन बनाते समय रंग फैल जाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सुंदर रंगोली बनाने के लिए किसी प्रोफेशनल आर्टिस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - दीपावली से हफ्ते भर पहले ही सेलेक्ट करें लेटेस्ट, देखें टॉप 7 सिंपल रंगोली डिजाइन फोटो
बस घर में रखी एक पुरानी चूड़ी और कैंची की मदद से आप भी शानदार फूल वाली रंगोली तैयार कर सकती हैं। ज्योति राठोड़ ने अपने यूट्यूब वीडियो में बिगिनर्स के लिए ऐसा ही एक आसान तरीका दिखाया है। इसमें चूड़ी और कैंची की मदद से आप मिनटों में बढ़िया सी ईजी रंगोली डिजाइन तैयार कर सकते हैं। देखें दिवाली रंगोली डिजाइन, रंगोली डिजाइन लेटेस्ट, ईजी, सिंपल फॉल दीपावली की रंगोली के डिजाइन।
1. सबसे पहले चुनें रंगोली की सही जगह
रंगोली बनाने के लिए घर के दरवाजे, आंगन या पूजा वाली जगह को चुनें। सबसे पहले फर्श को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि रंगोली के रंग आसानी से चिपकें और डिजाइन साफ दिखाई दे।
2. चूड़ी से बनाएं बीच का खूबसूरत डिजाइन
अब एक चूड़ी लें और उसे रंगोली की जगह के बीच में रखें। इसकी मदद से गोल आकार तैयार करें। यह आपकी फूलों वाली रंगोली का सेंटर बनेगा। बीच में अपनी पसंद का रंग भरकर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है।
3. कैंची से तैयार करें ट्रायंगल शेप
अब कैंची की मदद से त्रिकोण जैसा आकार बनाएं। कैंची के आस पास रंगोली के रंगों को डॉट्स की तरह से डाले। इस शेप को फूल की पंखुड़ियों की तरह इस्तेमाल करें।
4. रंगों से सजाएं फूलों की पंखुड़ियां
तैयार आकृतियों में अपनी पसंद के चमकीले रंग भरें। दिवाली के लिए लाल, पीला, गुलाबी, नीला और नारंगी जैसे रंग अच्छे लग सकते हैं। अलग-अलग रंगों का मेल रंगोली को खूबसूरत और आकर्षक बनाता है।
5. ब्रश से दें शानदार शेडिंग इफेक्ट
इस रंगोली की सबसे खास बात है इसकी शेडिंग। एक छोटा ब्रश लें और रंगों पर हल्के हाथों से स्ट्रोक्स बनाएं। इससे पंखुड़ियों में गहराई और खूबसूरत डिजाइन जैसा इफेक्ट दिखाई देगा। ब्रश को धीरे-धीरे चलाएं, ताकि रंग आपस में अच्छी तरह ब्लेंड हो सकें।
6. बीच के हिस्से को दें फाइनल टच
अब रंगोली के बीच वाले हिस्से को भी सजाएं। चाहें तो इसमें छोटे डॉट्स या दूसरे रंगों की मदद से फूल जैसा लुक दे सकती हैं। आसपास की खाली जगह को भी रंगों से खूबसूरती से भरें।
7. दीया जलाकर बढ़ाएं रंगोली की खूबसूरती
आखिर में रंगोली के पास एक सुंदर दीया रखें और उसे जलाएं। दीये की रोशनी रंगोली के रंगों को और खूबसूरत बना देगी। आप चाहें तो आसपास कुछ फूलों की पंखुड़ियां भी सजा सकती हैं।
महंगे स्टेंसिल्स के बिना ही इस दिवाली पर झटपट बढ़िया सी रंगोली का डिजाइन तैयार कर सकते हैं। जरूर ही ज्योति राठोड़ का ये वाला हैक ट्राय करें।
