लाइफस्टाइल

होली के मौके पर IRCTC लाया ये खास टूर पैकेज, GirlFriend संग घूमें चंडीगढ़, शिमला और मनाली

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 28, 2023, 01:10 PM IST

IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR CHANDIGARH, SHIMLA, MANALI IN HOLI WITH GIRLFRIEND: ये टूर पैकेज ट्रेन और कार से कवर होगा। ये टूर पैकेज अगले महीने की 5 तारीख यानी पांच मार्च से शुरू होगा। आप इस ट्रेन में जयपुर या फिर अजमेर से बैठ सकते हैं और आपका टिकट थर्ड एसी का होगा। मील में आपको बस 5 ब्रेकफास्ट मिलेगा।

Image

IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR CHANDIGARH, SHIMLA, MANALI

Photo : iStock

IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR CHANDIGARH, SHIMLA, MANALI IN HOLI WITH GIRLFRIEND: रंगों का त्योहार होली (Holi) इस बार 8 मार्च यानी बुधवार के दिन मनाया जाएगा। होली के मौके पर कई लोग घूमने का प्लान भी करते हैं। अगर आप भी होली के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife) या फिर फैमली (Family) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी ने एक ट्रेन टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप होली के मौके पर चंडीगढ़, शिमला और मनाली घूम सकेंगे।आईआरसीटीसी का ये ट्रेन टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम CHANDIGARH - SHIMLA - MANALI TOUR PACKAGE EX AJMER / JAIPUR (NJR042) है।

ये टूर पैकेज ट्रेन और कार से कवर होगा। ये टूर पैकेज अगले महीने की 5 तारीख यानी पांच मार्च से शुरू होगा। आप इस ट्रेन में जयपुर या फिर अजमेर से बैठ सकते हैं और आपका टिकट थर्ड एसी का होगा। मील में आपको बस 5 ब्रेकफास्ट मिलेगा। चंडीगढ़ में आप 1 दिन होटल केसी क्रॉस रोड पंचकुला या इसी तरह के होटल में रुकेंगे। वहीं शिमला में समिट ले रोयाले होटल या इसी तरह के होटल में रुकेंगे। इसके अलावा मनाली में 3 दिन ग्रेस स्पा एंड रिजॉर्ट होटल या इसी तरह के होटल में रुकेंगे।

ट्रेन टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 7 रात और 8 दिन का है ये ट्रेन टूर पैकेज।
  • जयपुर या अजमेर से ले सकते हैं ट्रेन।
  • मील में मिलेगा सिर्फ 5 ब्रेकफास्ट।
  • ट्रेन का मिलेगा थर्ड एसी का टिकट।
  • पैकेज के तहत घूम सकेंगे चंडीगढ़, शिमला और मनाली।

अब अगर किराये की बात करें तो इसमें दो कैटेगरी है। पहली कैटेगरी के तहत इटिओस/इंडिगो/डिजायर/ या इसी तरह की गाड़ी होगी, जिसमें अधिकतम 4 लोग बैठ सकते हैं। सिंगल बुक करने पर आपको 50,585 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,220 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 20,920 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,310 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 7,570 रुपए खर्च करने होंगे।

ट्रेन टूर पैकेज का किराया (इटिओस/इंडिगो/डिजायर/ या इसी तरह की गाड़ी- अधिकतम 4 लोग)

कैटेगरी कंफर्ट (थर्ड एसी)
सिंगल50,585 रुपए
डबल शेयरिंग27,220 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग20,920 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड 8,310 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड7,570 रुपए
दूसरी कैटेगरी के तहत इनोवा/टवेरा/जाइलो/ या इसी तरह की गाड़ी होगी, जिसमें न्यूनतम 5 और अधिकतम 6 लोग बैठ सकते हैं। सिंगल बुक करने पर आपको 27,595 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 20,920 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 20,175 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 18,695 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 17,950 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article