लाइफस्टाइल

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया ट्रेन टूर पैकेज, जानें किराया समेत सभी जरूरी बातें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 20, 2022, 01:36 PM IST

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package: ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। टूर पैकेज में मील के तहत आपको 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर मिलेंगे। वहीं अगर होटल की बात करें तो आपको जय मां इन या फिर इसी तरह के होटल में रहने की सुविधा मिलेगी।

Image

माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया ट्रेन टूर पैकेज।

Photo : ANI

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package: अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी ने मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के लिए एक सस्ता ट्रेन टूर पैकेज (Train Tour Package) निकाला है। इस टूर पैकेज की शुरुआत अगले महीने दिसंबर (December) की पहली तारीख से हो रही है। आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम माता वैष्णोदेवी देवी एक्स वाराणसी है।

माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में जो डेस्टिनेशल कवर किया जाएगा, वह है माता वैष्णोदेवी तीर्थ। यात्रा का मोड ट्रेन से होगा। यात्रा में जो ट्रेन होगी उसका नंबर है 12237/12238। इसके अलावा ट्रेन वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर बाद में चलेगी। बाद में लखनऊ में शाम 5 बजकर 50 मिनट पर ये ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी।

थर्ड एसी का मिलेगा टिकट

अगर बात ट्रेन की कोच करें तो आप आने-जाने के लिए थर्ड एसी का टिकट मिलेगा। ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। टूर पैकेज में मील के तहत आपको 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर मिलेंगे। वहीं अगर होटल की बात करें तो आपको जय मां इन या फिर इसी तरह के होटल में रहने की सुविधा मिलेगी।

अब बात अगर इस टूर पैकेज की किराये की करें तो सिंगल यात्रा करने पर आपको 14,270 रुपए, डबल शेयरिंग पर 9,285, ट्रिपल शेयरिंग पर 8,375 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,275 और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 6,780 रुपए खर्च करने होंगे।

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी पूरे साल अपने यात्रियों के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसे बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article