लाइफस्टाइल

IRCTC Arunanchal Pradesh Tour Package: अगर घूमना चाहते हैं अरुणाचल प्रदेश, तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज है बेहद खास

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 16, 2022, 03:52 PM IST

IRCTC Tour Package for Arunanchal Pradesh: आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का नाम अरुणाचल-गेटवे टू सेरेनिटी एक्स गुवाहाटी है। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी आपको गुवाहाटी-तेजपुर/भालुकपोंग-दिरांग-तवांग-बोमडिला-गुवाहाटी कवर कराएगा।

Image

अरुणाचल प्रदेश के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज।

Photo : iStock

IRCTC Tour Package for Arunanchal Pradesh: भारत के पूर्वोत्तर (Northeast) के सभी राज्य काफी सुंदर हैं। अगर आप पूर्वेत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश (Arunanchal Pradesh) घूमने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) देश समेत विदेशों के लिए समय-समय पर टूर पैकेज (Tour Package) जारी करता रहता है। कभी ये टूर पैकेज एयर तो कभी ट्रेन तो कभी इनोवा/एसी टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस के होते हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अपने यात्रियों के लिए अरुणाचल प्रदेश का किफायती टूर पैकेज निकाला है।

7 रातों और 8 दिन का है टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का नाम अरुणाचल-गेटवे टू सेरेनिटी एक्स गुवाहाटी है। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी आपको गुवाहाटी-तेजपुर/भालुकपोंग-दिरांग-तवांग-बोमडिला-गुवाहाटी कवर कराएगा। वहीं ट्रेवल मोड इनोवा/एसी टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस होगा। ये टूर पैकेज 7 रातों और 8 दिन का है। ये टूर हर हफ्ते (प्रत्येक शुक्रवार) शुरू होता है।

टूर पैकेज में कम से कम लोगों की संख्या होनी चाहिए 4

इस टूर पैकेज में कम से कम लोगों की संख्या 4 होनी चहिए। मील में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है। दिन का लंच इसमें शामिल नहीं है और आपको इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले शामिल होना चाहते हैं तो आपको 42,050 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप दो लोग हैं तो आपको 30, 260 रुपए और अगर आप तीन लोग हैं तो 27,870 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलाव 5-11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 10,730 रुपए और दो से चार साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 4,730 रुपए खर्च करने होंगे।

ये टूर पैकेज गुवाहाटी से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप तेजपुर, दिरांग, तवांग, बोमडिला समेत कई जगह घूम सकेंगे। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article