लाइफस्टाइल

IRCTC Singapore Malaysia Package: IRCTC के इस एयर टूर पैकेज से घूमे सिंगापुर और मलेशिया, इतने खर्च करने होंगे रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 15, 2022, 05:25 PM IST

IRCTC Singapore Malaysia Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने से लेकर खाने समेत सभी सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप इस टूर पैकेज को अकेले लेना चाह रहे हैं तो आपको 1,27,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर 1,08,600 रुपए खर्च करने होंगे।

Image

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज से घूमे सिंगापुर और मलेशिया।

IRCTC Singapore Malaysia Package: अगर आप भारत से बाहर सिंगापुर (Singapore) और मलेशिया (Malaysia) घूमने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ये एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। इस एयर टूर पैकेज की शुरुआत 16 नवंबर से शुरू होगी। एयर टूर पैकेज यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से शुरू होगा। साथ ही ये टूर पैकेज 6 रातें और 7 दिन का है। टूर पैकेज में एयर टिकट, बस ट्रांसपोर्ट, होटल, मील, गाइड/एस्कोर्ट और इंश्योरेंस शामिल है।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने से लेकर खाने समेत सभी सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप इस टूर पैकेज को अकेले लेना चाह रहे हैं तो आपको 1,27,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर 1,08,600 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल की उम्र के बच्चे को बेड लेने पर 98,990 रुपए और 2 साल से 11 साल की उम्र के बच्चे को बिना बेड लेने पर 89,260 रुपए खर्च करने होंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम एशियन धमाका- सिंगापुर एंड मलेशिया एक्स लखनऊ है। इस टूर पैकेज में आप मलेशिया और सिंगापुर की कई शानदार जगहें देख सकेंगे। अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं तो आपको ये एयर टूर पैकेज जरूर लेना चाहिए।

सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया में एक द्वीप देश है। सिंगापुर की यात्रा आपके और आपके परिवार के लिए सबसे संतोषजनक और आकर्षक छुट्टी हो सकती है। वहीं मलेशिया एक महान पर्यटन स्थल है जहां विभिन्न धर्मों और धर्मों के लोग शांति से रहते हैं। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article