लाइफस्टाइल

IRCTC Tour Package For Thailand: थाईलैंड के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज, जानें प्राइस समेत सभी जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 19, 2022, 04:14 PM IST

IRCTC CHRISTMAS SPECIAL THAILAND PACKAGE: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल - थाईलैंड पैकेज (NLO08A) है। ये एयर टूर पैकेज यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। इस पैकेज में जो डेस्टिनेशन कवर किए जाएंगे, वह पटाया और बैंकॉक होंगे। ट्रेवल मोड फ्लाइट होगा। पैकेज की शुरुआत 23 दिसंबर से होगी और पैकेज खत्म 28 दिसंबर को होगा।

Image

थाईलैंड के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज।

IRCTC CHRISTMAS SPECIAL THAILAND PACKAGE: साल 2022 खत्म होने को बस डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है। वहीं अगर आप साल के आखिरी महीने दिसंबर (December) में थाईलैंड (Thailand) घूमने का प्लान सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) थाईलैंड के लिए काफी सस्ता एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लाया है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन थाईलैंड घूमने का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल - थाईलैंड पैकेज (NLO08A) है। ये एयर टूर पैकेज यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। इस पैकेज में जो डेस्टिनेशन कवर किए जाएंगे, वह पटाया और बैंकॉक होंगे। ट्रेवल मोड फ्लाइट होगा। पैकेज की शुरुआत 23 दिसंबर से होगी और पैकेज खत्म 28 दिसंबर को होगा।

23 दिसंबर से होगी पैकेज की शुरुआत

अगर बात इस पैकेज की मील की करें तो इसमें तीनों मील (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) शामिल हैं। इस पैकेज में कुल यात्रियों की संख्या 30 है। इस टूर पैकेज को अकेले लेने पर आपको 74,500 रुपए, डबल और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 62,900 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 59,850 रुपए और 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 52,400 खर्च करने होंगे।

बता दें कि आईआरसीटीसी पूरे साल अपने यात्रियों के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article