Flappy Lips: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में लिप्स का अहम योगदान होता है। पहले के समय की महिलाओं को पतले लिप्स काफी ज्यादा पसंद होते थे, लेकिन आधुनिक समय की महिलाएं अपने लिप्स को मोटा और फ्लपी बनाना चाहती हैं। इसके लिए वजह कई तरह के उपायों जैसे- सर्जरी, क्रीम, केमिकल इत्यादि का सहारा लेती हैं। यह काफी ज्यादा महंगी हो सकती हैं। साथ ही लिप्स को सर्जरी से मोटा करने पर कई तरह के नुकसान होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में सर्जरी कराना आपके लिए रिस्की हो सकता है। अगर आप भी लिप्स को मोटा और फ्लपी दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा लें। इन नैचुरल उपायों की मदद से लिप्स काफी ज्यादा फ्लपी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं लिप्स को कैसे फ्लपी बनाएं?
मेंथॉल ऑयल का करें इस्तेमाल
अगर आप लिप्स को मोटा दिखाना चाहते हैं, तो मेंथॉल ऑयल का इस्तेमाल करें। यह आपके लिप्स को मोटा और फ्लपी दिखाने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इससे नुकसान होने का भी खतरा काफी ज्यादा कम होता है। इतना ही नहीं, मेंथॉल ऑयल का लिप्स पर इस्तेमाल करने से आपके होंठ सॉफ्ट और सुंदर नजर आते हैं।
दालचीनी से बनाएं होठों को फ्लपी
मोटा और फ्लपी लिप्स की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए दानचीनी काफी फायदेमंज हो सकता है। इसके लिए आपको दालचीनी नहीं, बल्कि दालचीनी से तैयार तेल की जरूरत होती है। अब इस तेल को अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स काफी खूबसूरत नजर आते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि दानचीनी का तेल लिप्स पर लगाने से आपको थोड़ा सा जलन महसूस हो सकता है। ऐसे में इस तेल को सीधे तौर पर न लगाएं। इसमें आप थोड़ा सा नारियल तेल या फिर बादाम तेल मिक्स करके इसे अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स की खूबसूरती बढ़ेगी।
लिप बाम से लिप्स को बनाएं फ्लपी
लिप्स की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप लिप बाम लगा सकते हैं। लिप बाम बनाने से होंठ थोड़ा सा फ्लपी नजर आते हैं। साथ ही यह आपके लिप्स की नमी को बरकरार रखने में असरदार साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
