देश

CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर नई दिल्ली में चार किलोमीटर के दायर में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला किया है।

Image

दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात

Photo : PTI

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर नई दिल्ली में चार किलोमीटर के दायर में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद करने की मंजूरी दी है। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

निर्देशों के अनुसार, इस अवधि में मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर रोक रहेगी। दिल्ली पुलिस ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को आदेश लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश दूरसंचार अधिनियम, 2023 और दूरसंचार सेवा निलंबन नियम, 2024 के तहत जारी किया गया है।

दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनात

सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली में लगभग 25,000 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है।

    शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

    इसके अतिरिक्त, एहतियातन राजधानी में सभी शराब की दुकानों को 9 और 10 अक्टूबर को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट बंद

    सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार का बंद रखने का फैसला किया गया है जिनमें राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट जैसे स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के अनुसार, ये प्रतिबंध 10 अक्टूबर को भी जारी रहेंगे। प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article