लाइफस्टाइल

Winter Skin Care : सर्दियों में न करें ये गलतियां, वरना स्किन की बढ़ सकती हैं परेशानियां

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 10:57 PM IST

Winter Skin Care : सर्दियों में आपकी कुछ गलतियों की वजह से स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो सकती है। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो स्किन की ड्राईनेस के साथ-साथ आपको खुजली, रैशेज जैसी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए?

Image

आपकी इन गलतियों की वजह से सर्दी में स्किन हो सकती है खराब

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दी में कम पानी पीना
  • सर्दी में न करें सनस्क्रीन न लगाने की गलती
  • पूरे शरीर पर मॉइस्चराइजर न लगाना

Winter Skin Care : सर्दियों में स्किन की देखभाल बेहद ही जरूरी है। दरअसल, सर्दियों में सर्द हवाओं की वजह से स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान नजर आने लगती है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं जैसे- पिंपल्स, एक्ने, झुर्रियां, ड्राई स्किन इत्यादि होने की संभावना होती है। इन समस्याओं से बचने के लिए सर्दियों में स्किन की अच्छे से देखभाल करें। लेकिन ध्यान रखें कि इस सीजन में स्किन की देखभाल को लेकर गलतियां न करें। अक्सर लोग सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए ये गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो सकती है। साथ ही कई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए?

सर्दियों में स्किन की देखभाल करते समय न करें ये गलतियां

सनस्क्रीन न लगाना

सूर्य की हानिकारण किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सर्दियों में लोगों का मानना होता है कि इस दौरान सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी यह मानते हैं तो गलत हैं। स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने से परहेज न करें। यह आपकी स्किन की नमी को बरकरार रखने में मददगार होता है, जिससे आपकी स्किन हाइ़़ड्रेट रहती है। साथ ही यह सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों से आपकी स्किन को सुरक्षित रख सकता है।

स्किन को मॉइस्चराइज न करना

सर्दियों में वातावरण काफी ज्यादा ड्राई रहता है। ऐसे में अपने शरीर के हर एक हिस्से को हाइड्रेट करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सिर्फ चेहरे पर भी मॉइस्चराइजर लगाते हैं, तो ऐसा न करेँ। सर्दियों में पूरी बॉडी पर मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन की नमी बरकरार रहें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो स्किन ड्राई होने के साथ-साथ आपको रैशेज और खुजली की भी परेशानी हो सकती है।

पानी न पीना

गर्मियों की तुलना में सर्दियों में काफी कम प्याज लगता है। ऐसे में कई लोग पूरा-पूरा दिन पानी नहीं पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसका असर आपकी स्किन पर भी पड़ सकता है। इसलिए सर्दियों में दिन में कम से कम 5 से 6 गिलास पानी जरूर पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फल और सब्जियों का भी सेवन करें। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में आपकी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article