लाइफस्टाइल

Hariyali Teej Celebration: 7 अगस्‍त 2024 को क्‍या है, जानें इस द‍िन कौन सी तीज मना रहे हैं और हर‍ियाली तीज पर क्‍या करते हैं

How To Celebrate Hariyali Teej 2024: कल यानी 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। ये दिन हर शादीशुदा महिला के लिए खास है। लेकिन क्या आप इस दिन का असल महत्व जानते हैं? हरियाली तीज पर क्या करते हैं? हरियाली तीज को कैसे मनाया जाता है? आज हम आपको इस खास दिन पर तैयार कैसे होना है ये भी बताएंगे।

Image

Hariyali Teej 2024 kyon manayi jaati hariyali teej

How To Celebrate Hariyali Teej 2024: जिस दिन का हर सुहागिन महिलाओं को इंतजार था, वो दिन आ गया है। जी हां, आज यानी 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत रखेंगी। सोलह श्रृंगार कर झूला झूलेंगी और सावन के मल्हार गाएंगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहागिनें अपने सुहाग के लिए आशीर्वाद मांगती हैं। वैसे ये व्रत कुंवारी लड़कियां भी अच्छा पति पाने के लिए करती हैं। तो आइये जानते हैं कि इस खास दिन पर क्या करना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि हरियाली तीज पर कैसे तैयार होना चाहिए, कैसी साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए।

हरियाली तीज का क्या महत्व है?

कहते हैं कि हरियाली तीज के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। माता पार्वती ने भोलेनाथ को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद वो उनकी अर्धांगिनी बनी थीं। इसलिए महिलाएं ये दिन इतने हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं।

हरियाली तीज पर क्या करते हैं?

हरियाली तीज के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। सुबह स्नान कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। फिर पूरे दिन बिना भोजन और पानी के समय गुजारती हैं। फिर दूसरे दिन स्नान और पूजा पाठ के बाद भोजन खाती हैं। इस दिन सुहागिनों के मायके से उनके लिए श्रृंगार का सामान और मिठाईयां आती हैं। सज-धजकर महिलाएं झूला भी झूलती हैं।

हरियाली तीज पर कैसी साड़ी पहननी चाहिए?

यूं तो हरियाली तीज पर व्रती महिला लाल-पीला रंग भी पहनती हैं। लेकिन इस दिन हरे रंग की साड़ी या सूट पहनना ज्यादा अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में आने वाले हरियाली तीज में जब आप हरे रंग की साड़ी पहनती हैं तो आपके रूप में चार चांद लग जाते हैं।

हरियाली तीज पर कैसे करें श्रृंगार?

हरे रंग की साड़ी के साथ हरी चूड़ियां, हरी या लाल रंग की बिंदी लगाकर आप अपना रूप निखार सकती हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहनकर तो आप और भी प्यारी लगेंगी। इसके अलावा आपको अपनी साड़ी और जूलरी के हिसाब से ही मेकअप भी करना है। इस खास दिन पर ब्राइडल मेकअप ज्यादा जचता है।

हरियाली तीज की मेहंदी डिजाइन्स

सारा श्रृंगार कर अगर आप हाथों में मेहंदी न लगाएं तो श्रृंगार भी अधूरा लगता है। इन दिनों वैसे भी मोरपंख, मोर मेहंदी, मंडला मेहंदी और अरेबिक मेहंदी का ट्रेंड है। हरियाली तीज के दिन महिलाओं को अपने दोनों हाथों में मेहंदी रचाना चाहिए। फिर जब आपकी हथेली पर पिया जी के नाम की मेहंदी खिलेगी तो आप भी बला सी खूबसूरत नजर आएंगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article