लिटन दास ने बनाए दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 5 विकेटकीपरों को छोड़ा पीछे

बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। लिटन ने मैच के चौथे दिन कगिसो रबाडा को स्टंप आउट करके पांच विकेटकीपरों का रिकॉर्ड तोड़ा। एक अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड में एबी डिविलियर्स और लिंडसे को पीछे छोड़ा। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 9 शिकार करने और एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर बने थे।

Authored by: Umesh KumarUpdated Nov 18 2026, 21:24 IST
लिटन दास बने विकेटकीपिंग के बॉसImage Credit : AP/BCB01 / 07

लिटन दास बने विकेटकीपिंग के बॉस

बांग्लादेश की टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। वह जोहान्सबर्ग में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अपने प्रदर्शन से अपने नाम दो बड़ी उपलब्धि जोड़ दी। आइए विस्तार से जानते हैं।

पहला वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP/BCB02 / 07

पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जोहान्सबर्ग टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ खिलाड़ियों का शिकार किया। लिटन ने मैच के चौथे दिन कगिसो रबाडा को स्टंप आउट करके पांच विकेटकीपरों का रिकॉर्ड तोड़ा।

लिटन दास का दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP/BCB03 / 07

लिटन दास का दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड

लिटन टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र विकेटकीपर बने। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट की के पारी में विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड वसीम बारी, बॉब टेलर, इयान स्मिथ, रिडले जैकब्स और जोशुआ डा सिल्वा के नाम था। यही नहीं बांग्लादेश की पहली पारी में सेंचुरी और 8 डिसमिसल के साथ लिटन टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र विकेटकीपर बने।

तीसरे दिन लपके थे छह कैचImage Credit : AP/BCB04 / 07

तीसरे दिन लपके थे छह कैच

इससे पहले, डेनिस लिंडसे (1966) और एबी डिविलियर्स (2013) ने एक पारी में सेंचुरी बनाई थी और छह डिसमिसल किए थे। इत्तेफाक से दोनों जोहान्सबर्ग में हुए थे। तीसरे दिन के आखिर तक लिटन दास ने छह कैच पकड़े थे। उन्होंने एडेन मार्करम, जुबैर हम्जा, माइकल ब्रीट्जके, वियान मुल्डर, मार्को यानसन और साइमन हार्मर का कैच लिया था।

खेली 120 रन की पारीImage Credit : AP/BCB05 / 07

खेली 120 रन की पारी

उन्होंने चौथे दिन रयान रिकेल्टन और रबाडा की स्टंपिंग भी की। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 179 गेंद पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 120 रन बनाए थे। लिटन दास ने तौहीद हृदॉय के साथ छठे विकेट के लिए 206 रन जोड़े, जिससे बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था अनोखा रिकॉर्डImage Credit : AP/BCB06 / 07

अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था अनोखा रिकॉर्ड

पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ लिटन ने एक टेस्ट मैच में 9 शिकार किए और एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी भी बनाई थी। वह ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र विकेटकीपर हैं। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बने बांग्लादेश के पहले विकेटकीपरImage Credit : AP/BCB07 / 07

बने बांग्लादेश के पहले विकेटकीपर

लिटन दास बांग्लादेश के ODI और T20I कप्तान भी हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बांग्लादेशी विकेटकीपरों की लिस्ट में टॉप पर हैं। लिटन ने विकेट के पीछे से 154 शिकार किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर मुशफिकुर रहीम हैं, जिनके नाम 113 विकेट दर्ज हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!