Hansika Motwani Fitness Secret: आज के समय में फिट रहना आसान नहीं है। कभी डाइट फॉलो करने का प्रेशर, तो कभी जिम जाने का टाइम नहीं मिल पाता। ऐसे में जब कोई सेलिब्रिटी कहे कि वो डाइटिंग नहीं करती, फिर भी फिट है, तो सवाल उठना लाजमी है। साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी कुछ ऐसा ही खुलासा किया है। हाल ही में उन्होंने कोरियोग्राफर फराह खान से बातचीत के दौरान बताया कि वो किसी तरह की सख्त डाइट फॉलो नहीं करतीं। फिर भी उनकी फिटनेस और बॉडी शेप कमाल की है। आखिर हंसिका ऐसा क्या करती हैं जिससे बिना डाइटिंग के भी खुद को फिट रख पाती हैं? चलिए आज आपको बताते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट...
बैलेंस लाइफस्टाइल पर भरोसा
हंसिका का मानना है कि जरूरत से ज्यादा डाइटिंग करना लंबे समय तक काम नहीं करता। वो खुद को भूखा रखने के बजाय बैलेंस लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। यानी जो मन करे, वो खाती हैं, लेकिन लिमिट में। यही वजह है कि उनका मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है और शरीर पर एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता। साइंटिफिक तौर पर भी माना जाता है कि जरूरत से ज्यादा डाइटिंग शरीर को स्ट्रेस में डाल देती है।
फिटनेस के लिए करती हैं पिलाटेस
हंसिका मोटवानी ने बताया कि उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट पिलाटेस (Pilates) है। वो रेगुलर पिलाटेस करती हैं, जिससे बॉडी टोन रहती है और मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं। पिलाटेस एक लो-इंपैक्ट एक्सरसाइज है, जो जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती और पूरे शरीर को बैलेंस में रखती है। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि पिलाटेस से पोस्टर सुधरता है और बॉडी फ्लेक्सिबल रहती है।
वर्कआउट में कंसिस्टेंसी
हंसिका के लिए रोज घंटों पसीना बहाना जरूरी नहीं है, लेकिन वो वर्कआउट में कंसिस्टेंसी जरूर रखती हैं। चाहे शूटिंग का बिजी शेड्यूल हो या ट्रैवल, वो किसी न किसी तरह शरीर को एक्टिव रखती हैं। साइंस भी यही कहता है कि कम समय का रेगुलर वर्कआउट, कभी-कभार किए गए हेवी एक्सरसाइज से ज्यादा असरदार होता है।
माइंड और बॉडी दोनों पर देती हैं ध्यान
हंसिका सिर्फ बॉडी फिटनेस ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी उतना ही जरूरी मानती हैं। स्ट्रेस कम रखना, खुश रहना और खुद के लिए वक्त निकालना उनकी फिटनेस रूटीन का हिस्सा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा स्ट्रेस लेने से वजन बढ़ने का रिस्क भी बढ़ जाता है।
फिटनेस का असली मंत्र
हंसिका मोटवानी मानती हैं कि फिट रहने का सबसे बड़ा मंत्र है खुद से प्यार करना। जब आप अपने शरीर को समझते हैं और उस पर जबरदस्ती कुछ थोपते नहीं हैं, तो रिजल्ट अपने आप दिखने लगते हैं। यही वजह है कि बिना डाइटिंग के भी वो खुद को हेल्दी और फिट रख पाती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
