देश

'मेरे गुजराती मित्र हैं मोदी, उनसे मेरा कोई निजी मतभेद नहीं', कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने की PM मोदी की तारीफ

जब सैम पित्रोदा से पूछा गया कि क्या वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार मानते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब है, 40 साल पहले जो कुछ हुआ, उस पर बात करने का अब क्या मतलब है? मैं कई बार कह चुका हूं कि इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो चुकी है।'

Image

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं सैम पित्रोदा। तस्वीर-AI

Sam Pitroda News: इंडियान ओवरसीज कांग्रेस के अध्यत्र सैम पित्रोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पित्रोदा ने पीएम मोदी को अपना गुजराती मित्र बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके गुजराती मित्र हैं और उनसे उनका कोई निजी मतभेद नहीं है। वह गुजरात स्थित उनके घर भी गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। वह उनके प्रति बहुत ही स्नेहपूर्ण रहे हैं।

मित्र के रूप में मुझे मोदी से कोई शिकायत नहीं-पित्रोदा

पित्रोदा ने कहा, 'वे मेरे गुजराती मित्र हैं, उनसे कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं। वह मेरे गुजराती मित्र हैं। एक व्यक्ति के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं और मेरी पत्नी उनसे मिल चुके हैं। व्यक्तिगत स्तर पर वह मेरे प्रति काफी गर्मजोशी, दयालुता, प्रेम और अपनापन दिखाते रहे हैं। बेशक, वह एक अच्छे वक्ता और मेहनती व्यक्ति हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं और कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक गुजराती नेता, मित्र या शुभचिंतक के रूप में मुझे श्री मोदी से कोई शिकायत नहीं है। वह मेरे प्रति हमेशा बहुत स्नेहपूर्ण रहे हैं और मैं इसकी सराहना करता हूं। मैं भी गुजरात में उनके घर कई बार जा चुका हूं।"

'पुरानी बातों को बार-बार क्यों उठाना?'

जब सैम पित्रोदा से पूछा गया कि क्या वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार मानते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब है, 40 साल पहले जो कुछ हुआ, उस पर बात करने का अब क्या मतलब है? मैं कई बार कह चुका हूं कि इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो चुकी है। अदालत और अन्य लोगों को इस पर फैसला करने दीजिए। यह मामला 40 साल पहले का है। सब कुछ ठीक है।' उन्होंने आगे कहा, 'म बार-बार पुरानी बातों को क्यों खोदकर निकालते हैं और कीचड़ उछालते हैं? मुझे यह रवैया समझ नहीं आता। आज की परिस्थितियों से इसका क्या लेना-देना है? आखिर हम कब तक इसी मुद्दे पर बात करते रहेंगे? हमें भविष्य की ओर देखना चाहिए।'

'जनता का भरोसा डगमगा चुका है'

इससे पहले पित्रओदा ने CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी 'INDIA'गठबंधन के जोरदार विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को शिकागो में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया। पित्रोदा ने कहा कि 'चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा डगमगा चुका है। 'लोकतंत्र में हर नागरिक को मतदान का अधिकार होना चाहिए... जब आप विश्वास खो देते हैं, तो लोकतंत्र की नींव ही डगमगा जाती है। हमने वह विश्वास खो दिया है। क्या आप उस विश्वास को फिर से कायम कर सकते हैं? यही बात राहुल गांधी और अन्य नेता कह रहे हैं। यदि चुनावों में हेरफेर की जाती है, तो चुनाव और उसके परिणाम वैध नहीं रह जाते।'

सैम पित्रोदा ने भारत में चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता, लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के आगामी अमेरिका दौरे और NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद पर बेबाक राय व्यक्त की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article