एजुकेशन

BBOSE Date Sheet 2026: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) के दिसंबर 2026 सेशन की परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया है। छात्र पूरा शेड्यूल BBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

Image

बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

बिहार बोर्ड से ओपन स्कूलिंग के जरिए 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) के दिसंबर 2026 सेशन की परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया है। इसमें सेकेंडरी (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं। छात्र पूरा शेड्यूल BBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, 12वीं की थ्योरी परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि 10वीं के पेपर 15 दिसंबर से होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

बोर्ड के टाइमटेबल के अनुसार, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 10वीं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 10, 11 और 14 दिसंबर को होगी।

BBOSE Class 10 Exam Date 2026

10वीं की थ्योरी परीक्षा 15 दिसंबर को साइंस के पेपर के साथ शुरू होगी। 23 दिसंबर को आखिरी पेपर आयोजित किया जाएगा।

तारीखपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
15 दिसंबरसाइंसपेंटिंग
16 दिसंबरहोम साइंस, सोशल साइंसगणित
17 दिसंबरअंग्रेजी—
18 दिसंबरहिंदीभारतीय संस्कृति एवं विरासत
19 दिसंबरयोग एवं शारीरिक शिक्षाबेसिक कंप्यूटर
21 दिसंबरउर्दूसंस्कृत
22 दिसंबरबिजनेस स्टडीजमैथिली
23 दिसंबरभोजपुरी, बांग्ला, अरबी, फारसी—

BBOSE Class 12 Exam Date 2026

12वीं की परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। विषयों के हिसाब से पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

तारीखपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
9 दिसंबरमैथिली, बांग्लामगही
10 दिसंबरहिंदीअंग्रेजी
11 दिसंबरगणितकेमिस्ट्री
14 दिसंबरबायोलॉजीफिजिक्स
15 दिसंबरभूगोलइतिहास
16 दिसंबरसंस्कृत, अरबीमनोविज्ञान
17 दिसंबरअर्थशास्त्रहोम साइंस
18 दिसंबरराजनीति विज्ञानसमाजशास्त्र
19 दिसंबरयोग एवं शारीरिक शिक्षाकंप्यूटर साइंस
21 दिसंबरसंगीतपेंटिंग
22 दिसंबरबिजनेस स्टडीजशिक्षा, दर्शनशास्त्र
23 दिसंबरउर्दूअकाउंटेंसी, भोजपुरी

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से जुड़े जरूरी निर्देश

बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी है। पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। हर शिफ्ट में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article