पाकिस्तान के साकिब खान ने करियर के पहले ही मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Saqib Khan Test Cricket Record: श्रीलंका और मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच (PAK vs SL 1st Test) में रनों और विकेटों की गजब आंधी देखने को मिली। एक तरफ जहां श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जमकर रनों की बौछार की। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक गेंदबाज ने भी ऐसा कमाल किया जिसने उसको सुर्खियों में ला दिया है। ये हैं तेज गेंदबाज साकिब खान, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 12 2026, 13:51 IST
पाकिस्तान क्रिकेट में नए तेज गेंदबाज की तूफानी एंट्रीImage Credit : AP01 / 07

पाकिस्तान क्रिकेट में नए तेज गेंदबाज की तूफानी एंट्री

पाकिस्तान हमेशा से अपने शानदार तेज गेंदबाजों के लिए जाना जाता रहा है। अब एक नए तेज गेंदबाज की टीम में एंट्री हुई है और इस गेंदबाज ने आते ही धमाल मचाते हुए नया टेस्ट रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। यहां जानते हैं कि साकिब खान ने कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया है।

पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज गरजेImage Credit : AP02 / 07

पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज गरजे

रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए, जिसमें सर्वाधिक स्कोर सउद शकील (93 रन) ने बनाए, हालांकि वो अपने शतक से चूक गए। पाकिस्तान ने पहली पारी में 9 विकेट पर 434 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करके पारी घोषित कर दी।

श्रीलंका के लिए धनंजय ने खेली शानदार शतकीय पारीImage Credit : AP03 / 07

श्रीलंका के लिए धनंजय ने खेली शानदार शतकीय पारी

जब श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में जवाब देने उतरी तो उसके शुरुआती तीन विकेट सस्ते में गिर गए। श्रीलंका ने 65 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन तभी धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन शतक लगा दिया। धनंजय ने 246 गेंदों में 20 चौके लगाते हुए 167 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

कुसल मेंडिस ने भी लगाया शतकImage Credit : AP04 / 07

कुसल मेंडिस ने भी लगाया शतक

सिर्फ धनंजय ही नहीं, बल्कि छठे नंबर पर बैटिंग के लिए आए कप्तान कुसल मेंडिस ने भी धनंजय का बखूबी साथ दिया और शतक लगा दिया। मेंडिस ने 202 गेंदों का सामना करते हुए 119 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 249 रनों की साझेदारी हुई।

साकिब खान ने तोड़ दी पार्टनरशिपImage Credit : AP05 / 07

साकिब खान ने तोड़ दी पार्टनरशिप

इसके बाद शुरू हुआ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज साकिब खान का कमाल। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस दोनों को आउट कर दिया जिससे बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही श्रीलंकाई टीम को करारा झटका लगा और पारी लड़खड़ा गई।

नहीं थमे साकिब, झटक लिए 7 विकेटImage Credit : AP06 / 07

नहीं थमे साकिब, झटक लिए 7 विकेट

साकिब खान टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाजों के बाद मेंडिस और धनंजय के विकेटों तक सीमित नहीं रहे, उन्होंने इसके बाद ऐसा कहर बरपाया कि 3 विकेट और चटकाए, जिसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में 34 ओवर करते हुए 5 मेडन ओवर के साथ 130 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 446 रनों पर ऑल-आउट हो गई।

साकिब खान के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्डImage Credit : AP07 / 07

साकिब खान के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

अब साकिब खान पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में मोहम्मद जाहिद के बाद दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में एक पारी में 7 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है। अभी दूसरी पारी में फैंस को साकिब के और विकेट लेने का इंतजार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!