Kareena Kapoor Pendant, करीना कपूर पेंडेंट: दिवाली सेलिब्रेशन के लिए करीना कपूर खान का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक करीना के इस लुक में शाही विरासत झलक रही थी। हालांकि अब करीना द्वारा दिवाली पर पहना गया एक शाही गहना विवादों में है। बेबो ने गोल्डन ड्रेस के साथ गले में 30 कैरेट का हरा पन्ना पेंडेंट चेन पहना हुआ था।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह पढ़ें - SRH की मालकिन काव्या मारन दुल्हन बनीं तो देखते रह गए लोग, अनिरुद्ध संग पेस्टल वेडिंग लुक ने लूटी महफिल
जिसकी खासियत सिर्फ इसका कीमती होना नहीं, बल्कि इससे जुड़ी शाही विरासत भी है। बताया जा रहा है कि यह पन्ना पटौदी परिवार के पुराने खजाने का हिस्सा है और इसका रिश्ता भोपाल के नवाबी घराने से जुड़ता है। पेंडेंट पर कुरान की आयत आयतुल कुर्सी भी उकेरी गई है। इसी धार्मिक और ऐतिहासिक जुड़ाव के कारण यह ज्वेलरी लोगों का ध्यान खींच रही है। अब इस नेकलेस को लेकर कानूनी नोटिस की खबरों ने फैशन की इस चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है।
करीना के दिवाली लुक में छिपी थी शाही कहानी
कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर ने पति और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर दिवाली की खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर की थी। इस खास मौके पर उन्होंने डिजाइनर पुनीत बलाना का बेज रंग का काफ्तान पहना था। इसके साथ सिर पर मैचिंग पगड़ी और गले में हरे रंग का खूबसूरत पन्ना पेंडेंट नजर आया। इस पूरे लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। करीना की ज्वेलरी में सबसे ज्यादा ध्यान 30 कैरेट के पन्ने ने खींचा। इसकी चमक और आकार ने इसे बाकी एक्सेसरीज से अलग पहचान दी।
भोपाल के नवाबी परिवार से जुड़ा है पन्ना
इस पेंडेंट की कहानी पटौदी परिवार की कई पीढ़ियों से जुड़ी बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पन्ना सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान का था। साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान की बेटी थीं।
उनकी शादी इफ्तिखार अली खान पटौदी से हुई थी। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी, सैफ अली खान के पिता थे। इस तरह यह कीमती पन्ना परिवार की विरासत के रूप में आगे बढ़ता रहा और आखिरकार सैफ और करीना के पास पहुंचा।
पेंडेंट पर लिखी आयत ने बढ़ाई चर्चा
इस नेकलेस की एक और खास बात इस पर की गई नक्काशी है। पन्ना पर कुरान की आयत आयतुल कुर्सी उकेरी गई है। यही वजह है कि यह सिर्फ एक बेशकीमती ज्वेलरी नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखती है।
200 साल पुरानी कलगी ने भी खींचा ध्यान
करीना के सिर पर सजी पगड़ी के साथ एक खास डायमंड स्टडेड कलगी भी दिखाई दी। इसे सरपेच भी कहा जाता है। बताया जाता है कि इसका तीन नोक वाला डिजाइन भोपाल के नवाबी परिवार से जुड़ा है और यह करीब 200 साल पुरानी पारिवारिक धरोहर है। दिलचस्प बात यह है कि सैफ अली खान ने भी 2012 में अपनी शादी के दौरान इस कलगी को पहना था।
