लाइफस्टाइल

रामायण में रावण बनने के लिए यश ने पहने 33 किलो तक के भारी कपड़े, 1.8 किलो का था मुकुट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खोले दिलचस्प राज

Ramayana Yash Look : नितेश तिवारी की रामायण में रावण बने यश के कॉस्ट्युम और लुक की चर्चा लंबे समय से बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश ने 33 किलो के कॉस्टुयम पहने थे, देखें उनके लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां।

Image

Ramayana Movie Yash Look

Ramayana Yash Look : फिल्मों में किसी किरदार को यादगार बनाने के लिए सिर्फ दमदार अभिनय ही काफी नहीं होता, बल्कि उसके लुक से लेकर कपड़ों और गहनों तक हर छोटी चीज अहम भूमिका निभाती है। खासकर जब बात रावण जैसे शक्तिशाली और भव्य पौराणिक किरदार की हो, तो पर्दे पर उसकी शख्सियत को प्रभावशाली दिखाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अभिनेता यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

इस किरदार के लिए उनका लुक तैयार करने में कॉस्ट्यूम डिजाइनर और स्टाइलिस्ट सानिया सरदारिया ने काफी मेहनत की है। दिलचस्प बात यह है कि यश को शूटिंग के दौरान कई बार ऐसे भारी कपड़े और गहने पहनने पड़े, जिनका कुल वजन 30 से 33 किलो तक पहुंच जाता था। India Today को दिए एक खास इंटरव्यू में सानिया ने यश के कॉस्ट्यूम से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस भव्य लुक को तैयार करना जितना रोमांचक था, उसे शूट करना उतना ही मुश्किल भी था।

33 किलो का कॉस्ट्यूम

रावण का किरदार अपनी ताकत, राजसी ठाठ और भव्य व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। फिल्म में इस छवि को पर्दे पर उतारने के लिए यश के कपड़ों और गहनों पर खास ध्यान दिया गया। इंटरव्यू में सानिया ने बताया कि यश के ज्यादातर कॉस्ट्यूम ज्वेलरी समेत लगभग 16 से 20 किलो वजन के होते थे।

हालांकि, कुछ खास मौकों के लिए तैयार किए गए कपड़े इससे भी ज्यादा भारी थे। इनमें लंका से जुड़े रावण के लुक, उसकी शादी के कॉस्ट्यूम और शूर्पणखा की शादी के दौरान पहने गए परिधान शामिल थे। इन खास आउटफिट्स का वजन लगभग 30 से 33 किलो तक था।

अकेले मुकुट का वजन था 1.8 किलो

रावण जैसे किरदार को पर्दे पर जीवंत दिखाने के लिए कपड़ों के साथ साथ गहने तो मुकुट का भव्य होना भी आवश्यक है। खासतौर से मुकुट पौराणिक किरदारों के व्यक्तित्व का खास हिस्सा माना गया है। भव्य स्वर्ण मुकुट रावण के भी राजसी व्यक्तित्व और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

सानिया के मुताबिक, यश का मुकुट लगभग 1.8 किलो वजन का था। इसे हल्का बनाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन डिजाइन और लुक से समझौता किए बिना इसका वजन कम करना आसान नहीं था।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रावण का पूरा लुक तैयार करना केवल डिजाइनिंग का काम नहीं था, बल्कि इसमें आराम और भव्यता के बीच संतुलन बनाना भी जरूरी था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article