Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding Look: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को चीयर करते हुए अपनी खूबसूरती और सादगी से सुर्खियां बटोरने वाली काव्या मारन अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुकी हैं। 11 नवंबर को काव्या ने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी रचाई। क्रिकेट के मैदान पर SRH की हर जीत के दौरान कैमरों की नजरों में रहने वाली काव्या इस बार अपने ब्राइडल अवतार को लेकर चर्चा में हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - रामायण में रावण बनने के लिए यश ने पहने 33 किलो तक के भारी कपड़े, 1.8 किलो का था मुकुट
उनकी शादी की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लश पिंक वेडिंग आउटफिट ने खींचा। वहीं, अनिरुद्ध भी आइवरी और बेज रंग के पारंपरिक लिबास में किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लगे। मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने इस कपल के वेडिंग आउटफिट तैयार किए थे। दोनों ने चटक रंगों और जरूरत से ज्यादा चमक-दमक के बजाय पेस्टल शेड्स चुने, जिसने उनकी शादी के लुक को रॉयल, रोमांटिक और बेहद खास बना दिया।

Kavya Maran And Anirudh Ravichander Wedding Photo
काव्या मारन का वेडिंग आउटफिट
काव्या मारन ने अपनी शादी के लिए ब्लश पिंक रंग का बेहद खूबसूरत आउटफिट चुना था। पहली नजर में ही इस ड्रेस का सॉफ्ट पिंक शेड और उस पर की गई बारीक कारीगरी आकर्षित करती है। उनके आउटफिट पर फूलों की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसे सीक्विन वर्क के साथ और अट्रैक्टिव बनाया गया था। फिशकट लहंगा, चोली और दुपट्टा ट्रेल के साथ वाला ये ब्राइडल लुक काव्या की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

SRH Owner Kavya Maran Wedding Lehenga
बेहद ड्रीमी और फेरीटेल लुक वाली आउटफिट के साथ काव्या की ज्वेलरी भी बहुत ज्यादा अच्छी लग रही थी। पेस्टल वेडिंग लहंगा के साथ काव्या ने एकदम सिंपल और क्लासिक ज्वेलरी स्टाइल की थी। गले में काव्या ने अपने पिंक आउटफिट के साथ हैवी चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और ब्रेसलेट ने उनके लुक को पूरा किया। उन्होंने बालों को खुला रखते हुए नेचुरल वेव्स में स्टाइल किया था।
अनिरुद्ध का आइवरी आउटफिट भी रहा शानदार
दूल्हे अनिरुद्ध रविचंदर ने भी अपने वेडिंग लुक को बेहद क्लासी रखा। उन्होंने आइवरी और हल्के बेज रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना था। उनके लंबे जैकेट पर कॉलर, स्लीव्स और सामने के हिस्से में बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी।

_Anirudh Ravichander Wedding
अंदर उन्होंने मैचिंग पारंपरिक परिधान पहना और कमर पर ड्रेपिंग का हल्का डिजाइन रखा। इससे उनका आउटफिट ज्यादा भारी या बनावटी नजर आए बिना एक शाही लुक दे रहा था। एकदम क्लासिक और ट्रेडिशनल आउटफिट में दूल्हे राजा भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
