लाइफस्टाइल

चेहरे की लटकती स्किन पर दिखने लगता है बुढ़ापा, इस फेसपैक से पाएं जवां त्वचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 06:12 AM IST

Anti-Ageing Face Pack: चेहरे की लटकती स्किन आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है। ऐसे में स्किन की देखभाल बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन यंग और खूबसूरत नजर आए, तो केले और दही से तैयार फेसपैक अपने चेहरे पर लगाएं। आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे लगाएं केले और दही का फेसपैक?

Image

जवां स्किन के लिए चेहरे फेसपैक

KEY HIGHLIGHTS
  • केले से स्किन होती है टाइट
  • दही के इस्तेमाल से झुर्रियां होंगी कम
  • जवां स्किन के लिए लगाएं दही और केले का फेसपैक

Anti-Ageing Face Pack: चेहरे पर लटकी स्किन बुढ़ापे की ओर इशारा करती है। ऐसे में कई लोग अपनी स्किन को जवां दिखाने के लिए तरह-तरह के केमिकलयुक्त फेस पैक, स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। इससे स्किन को कई तरह से नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन यंग और जवां नजर आए, तो इसके लिए आपको अपनी स्किन पर होममेड फेसपैक लगाने की जरूरत है। इस फेसपैक की मदद से आप जवां नजर आएंगी। आइए जानते हैं जवां स्किन के लिए घर पर कैसे तैयार करें खास फेसपैक?

जवां स्किन पर लगाएं ये खास फेसपैक

स्किन को जवां रखने के लिए आप दही और केल से तैयार फेसपैक अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन को काफी लाभ होंगे।

फेसपैक बनाने के लिए सामग्री

  • केले - 1 से 2
  • नींबू का रस - 5 से 6 बूंदें
  • दही - 2 बड़े चम्मच

विधि

एंटी-एजिंग फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें 2 चम्मच दही मिक्स करें। इसके बाद इसमें 5 से 6 बूंदें नींबू के रस की मिक्स करें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंटकर स्किन पर लगाएं। अब इसे करीब 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। इससे आपकी स्किन जवां नजर आएगी। सप्ताह में दो बार इस फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन उम्र से करीब 10 से 15 साल कम नजर आ सकती है।

केले और दही के फायदे -

दही और केले से तैयार इस फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज प्राप्त हो सकता है। दही में मौजूद प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम स्किन को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे आपकी स्किन काफी यंग नजर आती है। इसके अलावा दही स्किन के पोर्स में जमा गंदगी को साफ करने में बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं।

स्किन को टाइट करने के लिए केला काफी असरदार होता है। यह आपकी स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ावा देता है। साथ ही यह झुर्रियों को कम करने में असरदार है। केले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को हाइड्रेट करने में बेहद लाभदायक साबित होते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article