Aloe Vera for Pimples : चेहरे पर पिंपल्स की परेशानी होने पर काफी ज्यादा समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर इसके कारण खुजली, दाग-धब्बे होना काफी आम है। ऐसे में पिंपल्स का समय पर इलाज बहुत ही जरूरी है। अगर आप पिंपल्स की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो एलोवेरा का प्रयोग करें। जी हां, एलोवेरा के प्रयोग से चेहरे से पिंपल्स की परेशानी को कुछ ही समय में दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पिंपल्स की परेशानी को कम कर सकते हैं। साथ ही आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट होती है। आइए जानते हैं पिंपल्स दूर करने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?
चेहरे पर लगाएं एलोवेरा और शहद
पिंपल्स की समस्याओं को दूर करने के लिए आप एलोवेरा और शहद का मिश्रण लगा सकते हैं। इन दोनों ही सामाग्री में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण मौजूद होता है, जो पिंपल्स की परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आप अपने चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो इसका प्रयोग जरूर करें। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा चम्मच करीब शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करने से पिंपल्स की परेशानी दूर होगी।
हल्दी और एलोवेरा से पिंपल्स करें गायब
पिंपल्स की परेशानी को कम करने के लिए हल्दी और एलोवेरा का मिश्रण आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स की सूजन को कम करते हैं। साथ ही इससे आपकी स्किन से दाग-धब्बे गायब हो सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चुटकी हल्दी मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में हल्के हाथों से मसाज करके गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका प्रयोग करें। इससे पिंपल्स गायब हो सकते हैं।
नींबू और एलोवेरा जेल
नींबू और एलोवेरा जेल का मिश्रण भी पिंपल्स को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 10 से 15 बूंद नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस मिश्रण का प्रयोग करें। इससे पिंपल्स कम होंगे।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
