Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल, पैसों की भी होगी बचत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 06:24 AM IST

Beauty Tips: स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए पार्लर में हजारों खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप घर पर ही कुछ आसान से नुस्खों को आजमाकर त्वचा को खिली-खिली और निखरी हुई बना सकती हैं।

Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल, पैसों की भी होगी बचत

Beauty Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन भला किसको नहीं चाहिए होती है। हर लड़की चमकती-दमकती स्किन को पाने के लिए न जाने कितने उपाय करती हैं और पार्लर में कितने रुपए खर्च करती हैं। ऐसे में अगर आप बिना केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल किए और हजारों का खर्च किए बिना अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनानी चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नेचुरल चीजें सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनसे आप आसानी से फ्लोलेस और निकरी त्वचा पा सकती हैं।

निखरी त्वचा के लिए इन नेचुरल नुस्खों का करें इस्तेमाल

क्लींजर के लिए दही
यदि आप अपने चेहरे को नेचुरली क्लीन करना चाहती हैं, तो इसके लिए दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि दही यदि खट्टा है, तो ये और भी अच्छा रहता है। दरअसल, दही विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन की सारी गंदगी को दूर करने में बहुत असरदार होता है। इसके लिए आप दही में नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं और इसे कॉटन बॉल से चेहरे पर लगा लें। इसके कुछ देर बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। आपको फर्क साफ दिखेगा।

ओट्स दही से करें स्क्रब
स्किन की ब्राइटनेस के लिए स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है। इसके एक दो चम्मच दही में एक चम्मच ओट्स मिलाएं। इसके बाद इसका मिश्रण तैयार करके इससे पूरी चेहरे पर अच्छे से स्क्रब करें। इसके अलावा आप दही में टी ट्री ऑयल मिलाकर भी चेहरे पर मसाज कर सकते हैं, इससे स्किन हाइड्रेट होने के साथ ही निखरी हुई नजर आएगी।

दही-बेसन का लेप
चेहरे पर निखार लाने के लिए आप दही और बेसन का लेप लगा सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में दो चम्मच बेसन मिलाएं, इसमें आप एक चुटकी भर हल्दी भी मिला सकती हैं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इसके बाद 20 मिनट बाद लेप को सादे पानी से धो लें। आपको चेहरे पर निखार अलग ही नजर आएगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article