Raw Milk For Flawless Skin: बढ़ती उम्र से हर कोई डरता है। इस बढ़ती उम्र में भी हर कोई जवां दिखने की ख्वाहिश रखता है। बढ़ती उम्र को रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन हां इस उम्र में भी आप खुद को खूबसूरत और जवां बनाएं रख सकती हैं। इसके लिए महंगे प्रोडक्ट या पार्लर सैलून जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही घरेलू तरीके से अपने स्किन की केयर कर सकती हैं। यह घरेलू तरीके किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं छोड़ते हैं। इन घरेलू तरीकों में सबसे बेहतर है कच्चा दूध। कच्चा दूध पीने के तो कई फायदे आपने सुने होंगे, लेकिन इसे स्किन पर लगाने के कई ज्यादा फायदे हैं। कच्चा दूध पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसे स्किन पर लगाने से स्किन ग्लोइंग व जवां दिखती हैं। तो आइए जानते हैं कच्चा दूध किस तरह से अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
गहराई से करता है हाइड्रेट
कच्चा दूध स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। कच्चा दूध स्किन को गहराई से हाइड्रेट कर जवां और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल स्किन टोनर के रूप में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कच्चे दूध को कॉटन में भिगोकर पूरे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से मुंह धो लें। इसे नियमित रूप से करने से आपकी स्किन हमेशा गोइंग बनी रहेगी।
कच्चे दूध से करें मसाज
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो चेहरे को मॉइस्चराइज बनाए रखने का काम करता है। यह मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से स्किन में नमी बनी रहती है। साथ में यह चेहरे में लगे दाग- धब्बों को भी दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच कच्चे दूध से रोजाना चेहरे पर मसाज करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

