बॉलीवुड

Tiger Shroff के डांस के बीच मंच पर पहुंचा कुत्ता, एक्टर के रिएक्शन ने लोगों को किया हैरान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2026, 02:55 PM IST

Tiger Shroff Viral Video Global Peace Honors 2026: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार एक्टर के डांस से ज्यादा चर्चा मंच पर हुई एक अनोखी एंट्री की है।

Image

टाइगर श्रॉफ के साथ मंच पर हुआ गजब का वाकया, डांस करते वक्त अचानक आ गया कुत्ता (Image Source: Instantbollywood/ Instagram)

Tiger Shroff Viral Video Global Peace Honors 2026: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी शानदार डांसिंग और जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वो जब भी मंच पर परफॉर्म करते हैं, तो उनके डांस मूव्स और एनर्जी देखने लायक होती है। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में भी टाइगर ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचा। खास बात ये है कि जुहू में उनकी कार पर हुई फायरिंग की घटना के बाद एक्टर पहली बार इस तरह किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। इस कार्यक्रम में टाइगर पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर मंच पर डांस करते दिखे। हालांकि, उनकी इस परफॉर्मेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। अचानक एक बिन बुलाया मेहमान मंच पर पहुंच गया और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टाइगर के डांस के बीच मंच पर आ गया कुत्ता

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक वहां पहुंच जाता है। वो आराम से मंच पर चलता हुआ आता है और फिर सीढ़ियों से नीचे उतर जाता है। दिलचस्प बात यह रही कि टाइगर ने इस दौरान अपना डांस नहीं रोका। वो बिना किसी परेशानी के अपनी परफॉर्मेंस जारी रखते हैं। एक्टर के इस अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं। टाइगर उस वक्त साल 2012 में आई फिल्म अग्निपथ (Agneepath) के लोकप्रिय गाने 'देवा श्री गणेशा' पर डांस कर रहे थे।

शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेत कई सितारे हुए शामिल

'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' का आयोजन मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर किया गया था। यह कार्यक्रम अमृता फडणवीस के एनजीओ दिव्याज फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। इसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article