लाइफस्टाइल

सेहतमंद सुबह के लिए ट्राई करें यह हाई-प्रोटीन स्पॉट इडली कॉम्बो, फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने शेयर की रेसिपी

हैदराबादी स्ट्रीट फूड स्पॉट इडली को उन्होंने सेहतमंद अंदाज में पेश किया है, जिसके साथ नारियल की चटनी और आइस्ड फिल्टर कॉफी सर्व की जाती है।

Image

25 ग्राम प्रोटीन और 425 कैलोरी: सेहतमंद सुबह के लिए ट्राई करें यह हाई-प्रोटीन स्पॉट इडली कॉम्बो (AI Image)

सारे डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स यही सलाह देते हैं कि दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करनी चाहिए। उनके अनुसार ब्रेकफास्ट ऐसा हो, जिससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है। कहा जाता है कि अच्छा नाश्ता वही है जिसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का सही संतुलन हो। इसी को ध्यान में रखते हुए फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक खास साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट कॉम्बो शेयर किया है। हैदराबादी स्ट्रीट फूड स्पॉट इडली को उन्होंने सेहतमंद अंदाज में पेश किया है, जिसके साथ नारियल की चटनी और आइस्ड फिल्टर कॉफी सर्व की जाती है। उनके मुताबिक, इस पूरे नाश्ते में करीब 25 ग्राम प्रोटीन और लगभग 425 कैलोरी होती है।

स्पॉट इडली के लिए जरूरी सामग्री

तीन स्पॉट इडली बनाने के लिए 40 ग्राम उबले और निचोड़े हुए सोया ग्रेन्यूल्स, 1 चम्मच घी, 1 चम्मच राई, 1 चम्मच जीरा, 7-8 करी पत्ते और आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट लें। सब्जियों में कटा प्याज, कटा टमाटर, आधी कद्दूकस गाजर और आधा कद्दूकस चुकंदर चाहिए। मसालों में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च और पोडी मसाला के साथ 3 सर्विंग स्पून डोसा बैटर तैयार रखें।

बनाने का आसान तरीका

पैन में घी गरम करके राई, जीरा, करी पत्ता और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर दो मिनट भूनें। अब प्याज, टमाटर, चुकंदर, गाजर और सोया ग्रेन्यूल्स डालें। मसाले और थोड़ा पानी डालकर 2-3 मिनट पकाएं। इस मसाले को पैन में तीन हिस्सों में बांटकर फैलाएं और हर हिस्से के ऊपर डोसा बैटर डाल दें। ढककर धीमी आंच पर 5-6 मिनट पकाएं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी और पोडी मसाला डाल सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: डोसा बनाने से पहले तवे पर क्यों छिड़कते हैं पानी

नारियल चटनी और आइस्ड फिल्टर कॉफी

चटनी के लिए 2 बड़े चम्मच भुना दलिया, 1 चम्मच घी में तली 2 सूखी लाल मिर्च और 3-4 लहसुन की कलियां लें। इन्हें पौन कप नारियल, पौन कप हरा धनिया, नमक और नींबू के रस के साथ पीस लें और राई, जीरा व करी पत्ते का तड़का लगाएं। आइस्ड फिल्टर कॉफी के लिए गिलास में फिल्टर कॉफी का काढ़ा, चुटकी भर सी सॉल्ट, शहद या स्वीटनर और खूब सारी बर्फ डालें, फिर ऊपर से 150 मिलीलीटर लो-फैट दूध डालकर तैयार करें।

नोट: यह रेसिपी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और इसके पोषण संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article