Kareena Kapoor Makeup: सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर व अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना होता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली से लेकर अनेक त्योहार इस महीने पड़ते हैं। ऐसे में इन त्योहारों में तैयार होने के लिए हर कोई अपने लुक पर खास ध्यान देता हैं। फेस्टिवल सीजन में खुद को अलग दिखाने के लिए ज्यादातर महिलाएं व लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फॉलो करती हैं। मेकअप के मामले में अधिकतर महिलाएं व लड़कियां करीना कपूर को पसंद करती हैं। करीना कपूर के आई मेकअप का हर कोई फैन हैं। अगर आप भी करीना कपूर की आई मेकअप के फैन हैं तो उनके आई मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
स्मोकी आई मेकअप

करीना कपूर का स्मोकी आई मेकअप का हर कोई फैन हैं। करीना कपूर अक्सर अपर और लोवर लैशलाइन पर डार्क काजल लगाती हैं। करीना कपूर की तरह स्मोकी आई मेकअप करने के लिए लैशलाइन पर लिक्विड की बजाय जेल या स्केच आईलाइनर लगाएं, क्योंकि स्मोकी लुक के लिए ये बेहतर होता है। अब स्मजर ब्रश या आई बड की मदद से आईलाइनर को अच्छी तरह से स्मज कर लें और फिर काजल लगाकर आई मेकअप का आखिरी लुक दें।
रोज गोल्ड आई मेकअप

त्योहारों में स्टाइलिश दिखने के लिए शिमरी व रोज़ गोल्ड आईमेकअप अप्लाई किया जा सकता है। इस मेकअप के लिए आपको आंखों में शिमर आई शैडो या ग्लिटर लगाना होता है। जबकि रोज़ गोल्ड आई मेकअप करने के लिए रोज गोल्ड आई शैडो के साथ ब्लैक आई लाइनर लगाएं। रोज गोल्ड आईशैडो लोवर लैशलाइन पर भी लगा सकते हैं। इसके साथ मस्कारा जरूर लगाएं।
हैवी आईलाइनर

आपने करीना कपूर को कई फिल्मों में हैवी आईलाइनर लगाएं हुए देखा होगा। हैवी आईलाइनर लगाने के लिए काजल या आई शैडो को लगाने की जरूर नहीं पड़ेगी। इसमें बस अपनी आंखों पर हैवी लाइनर लगाएं जो आपको एक ग्लैमरस लुक देगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

